6 एयरबैग और सनरूफ, 5 स्टार सेफ्टी, 1 लाख ने खरीदी ये SUV 

23 June 2026

By: Aajatk Auto

2021 में हुई थी लॉन्च

5 साल पहले स्कोडा ने मिडसाइज एसयूवी के सेगमेंट में कदम रखा था. कंपनी ने कुशाक (Skoda Kushaq) को 2021 में लॉन्च किया था. 

Photo: skoda-auto.co.in

1 लाख के पार हुई सेल 

जून 2021 में लॉन्च हुई इस एसयूवी की अब तक 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. मई 2026 में इस कार की कुल सेल 100,838 हो गई थी. 

Photo: skoda-auto.co.in

एक्सपोर्ट भी है कार 

इसकी 4,632 यूनिट्स एक्सपोर्ट भी हुई हैं, जो इस आंकड़े में शामिल नहीं है. स्कोडा के इंडिया 2.0 प्रोग्राम में कुशाक पहला मॉडल था. 

Photo: skoda-auto.co.in

भारत के लिेए की गई तैयार

इस कार को विशेष रूप से भारत के लिए तैयार किया गया था. हाल में ही कंपनी ने इस कार का फेसलिफ्ट वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है. 

Photo: skoda-auto.co.in

कितनी है कीमत?

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट की कीमत 10.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 18.99 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. 

Photo: skoda-auto.co.in

1 लीटर का इंजन 

कार दो तरह के इंजन के साथ आती है. इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 एचपी की पावर और 178 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

Photo: skoda-auto.co.in

1.5 लीटर का इंजन 

इसके अलावा कार में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 150 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

Photo: skoda-auto.co.in

माइलेज 

कार के 1 लीटर इंजन और मैन्युअल गियरबॉक्स का क्लेम्ड माइलेज 19.66Kmpl है. ऑटोमेटिक वेरिएंट का माइलेज 19.09Kmpl और 1.5 लीटर इंजन का 18.72Kmpl है.  

Video: skoda-auto.co.in

6 एयरबैग, 5 स्टार सेफ्टी

कार 5 स्टार ग्लोबल एनकैप सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. इसके हर वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसमें पैनोरोमिक सनरूफ दिया गया है.

Photo: skoda-auto.co.in

Read Next