scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

9.09 लाख कीमत, फीचर्स की भरमार, इस कंपनी ने लॉन्च की दमदार SUV

Citroen Aircross Comfort Edition
  • 1/7

सिट्रोएन (Citroen) ने अपनी मिडसाइज एसयूवी एयरक्रॉस (Citroen Aircross) का नया लिमिटेड-रन कम्फर्ट एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार के इंटीरियर में कुछ अपग्रेड्स किए हैं. ये वेरिएंट सिट्रोएन एयरक्रॉस के बेस वेरिएंट से 20 हजार रुपये ज्यादा कीमत पर आता है. (Photo: citroen.in)

Citroen Aircross Comfort Edition
  • 2/7

कंपनी ने इसे 9.09 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. मिड स्पेक्स प्लस वेरिएंट के साथ बिना किसी एडिशनल कॉस्ट के ये ऑप्शन आता है. कार के बेस वेरिएंट की कीमत 8.89 लाख रुपये है, जिस पर 20 हजार ज्यादा खर्च करके आप कम्फर्ट एडिशन को खरीद सकते हैं. (Photo: citroen.in)

Citroen Aircross Comfort Edition
  • 3/7

मिडसाइज एसूवी के सभी वेरिएंट के साथ कारमेकर ऑप्शनल कस्टम पैक ऑफर करता है. यू पैक की कीमत 36,600 रुपये है, जिसमें कंपनी इंटीरियर में सॉफ्ट टच मैटेरियल को जोड़ती है. इसके अलावा फॉग लैम्प, 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा, डोर क्लैडिंग, वील कवर और दूसरे एन्हांसमेंट मिलेंगे. (Photo: citroen.in)

Advertisement
Citroen Aircross Comfort Edition
  • 4/7

प्लस पैक की कीमत 8,460 रुपये है, जिसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, वायरलेस चार्जर, डोर क्लैडिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं मैक्स पैक 40 हजार का है, जिसमें जेबीएल ऑडियो, फ्रंट और रियर डैशकैम जैसे एडिशनल फीचर्स मिलेंगे. कम्फर्ट एडिशन में बेज कलर की अपहोल्स्ट्री मिलती है. (Photo: citroen.in)

Citroen Aircross Comfort Edition
  • 5/7

कम्फर्ट एडिशन पैक में एडजस्टेबल फ्रंट और रियर हेडरेस्ट और ब्लैक ग्रेंड फिनिश वाला इंटीरियर मिलता है. कुछ-कुछ वेरिएंट्स में सिल्वर एक्सेंट और सॉफ्ट टच फिनिश मिलती है. ये कार 10.2 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ आएगी. (Photo: citroen.in)

Citroen Aircross Comfort Edition
  • 6/7

इसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं. (Photo: citroen.in)

Citroen Aircross Comfort Edition
  • 7/7

सिट्रोएन एयरक्रॉस में 1.2 लीटर का नैचुलर एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 82 एचपी की पावर जनरेट करता है. इसके अलावा कंपनी 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी ऑफर करती है, जो 110 एचपी की पावर जनरेट करता है. कार का टॉप वेरिएंट सिर्फ टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आता है. (Photo: citroen.in)

Advertisement
Advertisement