scorecardresearch
 

पेट्रोल-डीजल नहीं इलेक्ट्रिक कार की बंपर डिमांड, जमकर हो रही इस कंपनी की सेल

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड भारत में बढ़ रही है. आपको सड़कों पर भी अब आसानी से इलेक्ट्रिक कार या स्कूटर दिख जाएंगे. भारतीय बाजार में एक कंपनी ऐसी भी है जिसकी पेट्रोल-डीजल के मुकाबले इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग काफी ज्यादा है. यहां तक की पूरे साल में कंपनी की बेची 10 गाड़ियों में से 9 गाड़ियां इलेक्ट्रिक हैं.

Advertisement
X
Windsor EV कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. (Photo: ITG)
Windsor EV कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. (Photo: ITG)

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल बढ़ रही है. भले ही बड़ी संख्या में लोग इन गाड़ियों को ना खरीद रहे हों, लेकिन अब सड़क पर आसानी से आपको इलेक्ट्रिक कारें नजर आ जाएंगे. ज्यादातर कंपनियों के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं, लेकिन इनकी सेल कोई बहुत ज्यादा नहीं है.

आंकड़ों पर नजर डालेंगे, तो इलेक्ट्रिक और ICE दोनों तरह की गाड़ियां बेचने वाली कंपनियों की सेल में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का योगदान बहुत कम है. लेकिन एक ब्रांड ऐसा भी है जो ICE इंजन से कहीं ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों को बेच रहा है. कंपनी की सेल पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि ब्रांड की 10 में से 9 गाड़ियां इलेक्ट्रिक हैं, जिन्हें लोगों ने खरीदा है. 

एक कार ने पलट दिया खेल

हम बात कर रहे हैं जेएसडब्लू-एमजी मोटर इंडिया की. कंपनी की ज्यादातर सेल इलेक्ट्रिक कार से आ रही है. कंपनी के पोर्टफोलियो में डीजल और पेट्रोल इंजन होने के बाद भी लोग इसकी इलेक्ट्रिक कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आलम ये है कि कंपनी की बिकने वाली 10 गाड़ियों में से 9 इलेक्ट्रिक हैं. 

वित्तवर्ष 2025-26 में कंपनी ने भारतीय बाजार में 72,925 पैसेंजर व्हीकल्स को बेचा है. इसमें 62,591 यूनिट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल की हैं. इसका मतलब है कि कंपनी की लगभग 85.8 परसेंट सेल इलेक्ट्रिक कारों के जरिए हो रही है. दूसरे ऑटो मेकर्स की बात करें, तो टाटा मोटर्स की सेल में ईवी का योगदान 14 परसेंट का है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Tata-Mahindra को टक्कर देने की तैयारी, MG ला रही है पावरफुल SUV

वहीं महिंद्रा ऑटोमोबाइल की सेल में ईवी की हिस्सेदारी 8 परसेंट की है. इसका ये भी मतलब है कि दूसरे ऑटोमेकर्स के मुकाबले एमजी की स्थिति भारत में बेहतर है. ईवी सेक्टर में एमजी की मजबूती सिर्फ सालाना आंकड़ों में ही नहीं बल्कि मासिक सेल्स नंबर में भी नजर आती है. 

पिछले साल हुई बंपर सेल

फरवरी में एमजी ने 3,642 यूनिट्स को बेचा है, जिसमें 73 परसेंट ईवी हैं. बात करें मार्च 2026 की तो एमजी की सेल में बेहतरीन उछाल नजर आया है. कंपनी ने 5,623 यूनिट्स बेची हैं. वहीं होलसेल डिस्पैच 6,528 यूनिट्स तक पहुंच गया है. जेएसडब्लू-एमजी की सेल में विंडसर ईवी का बड़ा योगदान है.

यह भी पढ़ें: Fortuner से लेकर Creta तक को चुनौती, भारत के लिए MG का बड़ा प्लान, लॉन्च करेगी 5 नई कार

मार्च 2025 में इस कार की 3,641 यूनिट्स बिकी थीं. वहीं अप्रैल, मई और जून में भी इसकी 3500 से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं. जुलाई में इसकी सेल 4,308 यूनिट्स पहुंच गई.अगस्त 2025 में विंडसर ईवी की सेल 4,511 यूनिट्स थी. वहीं सितंबर में इसकी सेल 4,741 यूनिट्स और अक्टूबर 2025 में 4,445 यूनिट्स रही. नवंबर में कंपनी ने 4,025 विंडसर और दिसंबर 2025 में 3,596 यूनिट्स बेची थी.

Advertisement

जनवरी 2026 में कार की सेल 2,567 यूनिट्स (सबसे कमजोर महीनों में से एक) रही. फरवरी में इसकी सेल 2,599 यूनिट्स और मार्च 2026 में इसकी सेल 4,530 यूनिट्स पहुंच गई. पिछले 12 महीनों में कंपनी ने 44,352 यूनिट्स विंडसर की बेची हैं. यानी कंपनी की सालाना सेल में इस कार का योगदान 61 परसेंट का है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement