scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Raveena Tandon On Becoming Grandmother: नानी बन चुकी हैं रवीना टंडन, 21 की उम्र बनी थीं दो बेटियों की मां, शादी के लिए पति के सामने रखी थी ये शर्त

raveena tandon becomes grandmother at 46 age
  • 1/12

बॉलीवुड की 'मस्त-मस्त गर्ल' रवीना टंडन 90s की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. रवीना आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं. उनकी खूबसूरती और हुस्न की दुनिया दीवानी है. 
 

raveena tandon becomes grandmother at 46 age
  • 2/12

लेकिन क्या आप जानते हैं कि करियर के पीक पर रवीना ने दो बेटियों को गोद लिया था. उस वक्त रवीना सिर्फ 21 साल की थीं. उस वक्त उनकी एडोप्टेड बेटी पूजा की उम्र 8 साल थी और दूसरी बेटी छाया 11 साल की थी.
 

raveena tandon becomes grandmother at 46 age
  • 3/12

रवीना की एडोप्टेड बेटी छाया भी मां बन चुकी हैं. छाया ने साल 2019 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम रुद्र रखा गया. इस तरह से रवीना नानी भी बन चुकी हैं.  

Advertisement
raveena tandon becomes grandmother at 46 age
  • 4/12

सिद्धार्थ कन्नन संग एक पुराने इंटरव्यू में रवीना ने कहा था कि शुरुआत में उन्होंने दो बेटियों को गोद लेने वाली बात सीक्रेट रखी थी. लेकिन जब उनकी बेटियां बड़ी हुईं, तब वो उनके साथ हैंगआउट करती थीं और वो उनके फिल्म के सेट पर भी आती थीं. तब लोग पूछने लगे थे कि ये कौन हैं. फिर उन्हें सबको बताना पड़ा. 

raveena tandon becomes grandmother at 46 age
  • 5/12

रवीना ने बताया था कि दो बेटियों की मां बनने की खबर बाहर जाती, तो लोग उनके बारे में गलत बोलते, इसलिए उन्होंने इसे सीक्रेट रखा था. एक्ट्रेस ने कहा था- मैगजीन वाले यह खबर छाप देते कि मुझे चुपके से बच्चा हो गया है और सवाल उठाते कि बच्चा किसका है. 

raveena tandon becomes grandmother at 46 age
  • 6/12

'वो दौर ही ऐसा था. उनके दिमाग में इतनी गंदगी भरी हुई थी. ऐसी उल्टी-सीधी कहानियों से बचने के लिए मैंने यह सब बहुत शांति और चुपचाप तरीके से किया था. '

raveena tandon becomes grandmother at 46 age
  • 7/12

एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि कुछ लोगों ने सवाल उठाया था कि पूजा और छाया को गोद लेने से उनसे शादी कौन करेगा? रवीना ने कहा था- कुछ आंटियों ने मुझसे पूछा था कि अब मुझसे कौन शादी करेगा, क्योंकि मैं अपने साथ इतना 'एक्स्ट्रा सामान' लेकर चल रही हूं.

raveena tandon becomes grandmother at 46 age
  • 8/12

इस पर मेरा जवाब था- जो भी मुझसे प्यार करेगा, वो मुझे, मेरी बेटियों, मेरे कुत्तों, मेरी बिल्ली और उन सभी को अपनाएगा जो मेरे साथ हैं. 
 

raveena tandon becomes grandmother at 46 age
  • 9/12

रवीना ने आगे बताया कि जब उन्होंने अपने पति अनिल थडानी को डेट करना शुरू किया था, तब उनके सामने बस यही एक शर्त रखी थी. रवीना बोली थीं- मैंने उनसे साफ कह दिया था मैं अपनी पूरी गैंग के साथ आती हूं. 

Advertisement
raveena tandon becomes grandmother at 46 age
  • 10/12

रवीना महज 46 की उम्र में ही नानी बन गई थीं, जब उनकी गोद ली हुई बेटियों ने बच्चों को जन्म दिया. मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में नानी बनने पर रवीना ने कहा था- जैसे ही कोई यह शब्द सुनता है, तो उन्हें लगता है कि आप 70-80 साल के होंगे. जब मैंने अपनी बेटियों को अपनाया था, तब मैं 21 साल की थी और मेरी बड़ी बेटी 11 की थी. असल में हम दोनों की उम्र के बीच सिर्फ 11 साल का फर्क है. 

raveena tandon becomes grandmother at 46 age
  • 11/12

अपनी गोद ली हुई बड़ी बेटी के बारे में बात करते हुए रवीना ने कहा था-उसका अपना बच्चा हो चुका है. वो मेरे लिए एक दोस्त जैसी है, लेकिन देखा जाए तो मैं उसकी जिंदगी में एक मां की तरह ही हूं. इस तरह मैं नानी बनी हूं. 

raveena tandon becomes grandmother at 46 age
  • 12/12

(Photos: Intagram @officialraveenatandon)

Advertisement
Advertisement