scorecardresearch
 

MARUTI के रास्ते पर चलेगी हुंडई, 8 दिनों में लॉन्च होगी धांसू SUV Bayon

हुंडई बेयॉन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है. ये हुंडई की अपकमिंग एसयूवी है, जो क्रॉसओवर जैसे लुक्स के साथ आएगी. इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही फ्यूल टाइप का विकल्प मिल सकता है. हुंडई बेयॉन की बुकिंग शुरू हो चुकी है. 11 हजार रुपये में इस कार को बुक किया जा सकता है. आइए जानते हैं इस एसयूवी में क्या कुछ खास होने वाला है.

Advertisement
X
Hyundai Bayon की बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है. (Photo: Instagram/ Hyundai)
Hyundai Bayon की बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है. (Photo: Instagram/ Hyundai)

भारतीय बाजार में जल्द ही एक नई एसयूवी एंट्री करने वाली है. हम बात कर रहे हैं हुंडई बेयॉन (Hyundai Bayon) की, जो ब्रांड की अपकमिंग मिडसाइज एसयूवी होने वाली है. कंपनी इस कार को 12 अक्टूबर को पेश करेगी. ये कार का ग्लोबल डेब्यू होगा. भारत में कंपनी ने इस कार की बुकिंग शुरू कर दी है. 

अपकमिंग बेयॉन भारतीय बाजार में हुंडई वेन्यू (Venue) और क्रेटा (Hyundai Creta) के बीच के गैप को भरेगी. 11 हजार रुपये में हुंडई की इस कार को बुक किया जा सकता है. लॉन्च से पहले इस कार को लेकर कंपनी कई जानकारी दी चुकी है. 

बेयॉन मौजूदा हुंडई एसयूवी से थोड़े अलग डिजाइन के साथ आएगी. इस कार में बिलकुल नया डिजाइन मिलेगा. इसका डिजाइन कुछ-कुछ क्रॉसओवर जैसा होगा. हुंडई ने इस कार के कुछ टीजर जारी किए हैं, जिसमें बेयॉन का डिजाइन टीज किया गया है. 

कैसा होगा कार का डिजाइन?

फ्रंट में ये कार एच-एज एलईडी डीआरएल्स, स्प्लिट एलईडी हेडलैम्प्स और मस्कुलर लुकिंग बंपर के साथ आएगी. इसमें जियोमेट्रिक व्हील आर्च, व्रैप अराउंड डोर क्लैडिंग और ब्रिज टाइप रूफ रेल्स मिलेंगी. ये एसयूवी डुअल टोन एलॉय व्हील्स के साथ आएगी. कार का रियर डिजाइन भी रिफ्रेश्ड लुक के साथ आएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 100% बढ़ी इस कंपनी की सेल्स, एक SUV लॉन्च ने बदल दिया पूरा गणित

इस एसयूवी की लंबाई 4.2 मीटर होगी. जहां वेन्यू एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है. वहीं क्रेटा की लंबाई 4.3 मीटर लंबी है. हुंडई की इस कार में अच्छा कैबिन स्पेस मिलेगा. हुंडई बेयॉन में 1.5 लीटर का फोर-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलेगा. ये इंजन 6 स्पीड मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगा. 

CNG का विकल्प मिलेगा

ये इंजन ऑप्शन ही हमें क्रेटा में भी देखने को मिलता है. ये कार सीएनजी अवतार में भी आ सकती है. इसमें फैक्टरी फिटेड सीएनजी का विकल्प मिल सकता है. ये हुंडई की पहली मिडसाइज कार होगी, जिसमें सीएनजी का विकल्प मिलेगा. सीएनजी के साथ सिर्फ मैन्यु्अल गियरबॉक्स मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे SIERRA-CRETA, आ रही धांसू SUV, मिलेंगे गजब फीचर्स

हुंडई ने कार के इंटीरियर को रिवील नहीं किया है. कार में प्रीमियम कैबिन मिलेगा, जिसमें ब्लैक और वॉइट या ग्रे और ब्लैक थीम मिलेगी. कार का इंटीरियर ब्राजील में मिलने वाली फोर्थ जनरेशन i20 जैसा होगा. इसमें डुअल स्क्रीन सेटअप वाला डैशबोर्ड मिलेगा. इसमें सेंटर कंसोल पर फिजिकल कंट्रोल और नॉब्स मिल सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement