किआ सेल्टॉस (Kia Seltos) 7 साल की हो गई है. इस एसयूवी को किआ ने पहली बार 22 अगस्त 2019 में लॉन्च किया था. ये किआ की भारत में पहली लोकली मैन्युफैक्चर्ड गाड़ी थी. भारत में इस कार ने किआ की कामयाबी की एक बड़ी कहानी लिखी है. अगस्त 2019 से जुलाई 2026 के बीच सेल्टॉस की 8 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं.
कंपनी ने पिछले 7 सालों में सेल्टॉस की 828,684 यूनिट्स बेची हैं. भारत में कंपनी ने 667,097 यूनिट्स बेची हैं, जबकि 161,587 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है. आंध्र प्रदेश के अनंतपुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनी किआ की 19 लाख कारों में सेल्टॉस की हिस्सेदारी 43 परसेंट है.
इस प्लांट में 683,679 सोनेट और 347,590 कारेन्स एमपीवी बनी हैं. भारतीय बाजार में सेल्टॉस 16 वेरिएंट्स में आती है, जो मल्टीपल प्राइस पॉइंट पर आती है. किआ सेल्टॉस की नई जनरेशन भारत में बिक रही है. नई सेल्टॉस पहले से ज्यादा बड़ी और फीचर लोडेड है.
वित्तवर्ष 2020 में भारत में सेल्टॉस की 81,717 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं वित्तवर्ष 2021 में कंपनी ने इसकी 89,173 यूनिट्स, वित्तवर्ष 2022 में 95,929 यूनिट्स, वित्तवर्ष 2023 में 1,00,132 यूनिट्स, वित्तवर्ष 2024 में 1,00,423 यूनिट्स, वित्तवर्ष 2025 में 72,618 यूनिट्स और वित्तवर्ष 2026 में 83,747 यूनिट्स भारत में बेची हैं.
यह भी पढ़ें: Toyota Fortuner के लिए खतरा है ये SUV, जल्द भारत में होने वाली है लॉन्च
सेल्टॉस की 1,61,587 यूनिट्स इस दौरान एक्सपोर्ट हुई हैं. वित्तवर्ष 2027 में अब तक एसयूवी की 43,358 यूनिट्स बिकी हैं. 5 स्टार बी-एनकैप (BNCAP) सेफ्टी रेटिंग वाली इस कार की कीमत 11 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है और 21.82 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.
इसमें तीन इंजन का विकल्प मिलता है. ये कार 115 एचपी पावर वाले 1.5 लीटर नैचुरल एस्पिरेटेड, 116 एचपी पावर वाले 1.5 लीटर टर्बो डीजल और 160 एचपी पावर जनरेट करने वाले 1.5 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इसकी क्लेम्ड फ्यूल एफिशिएंसी 19.1 किलोमीटर प्रति लीटर डीजल ऑटोमेटिक पर है. वहीं पेट्रोल इंजन का माइलेज 17.9 किलोमीटर प्रति लीटर का है.