हुंडई ने अपनी नई 7-सीटर कार को अनवील किया है. हम बात कर रहे हैं हुंडई नेइरा (Hyundai Neira) प्रोटोटाइप की, जिसे कंपनी ने गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (GIIAS) में पेश किया है. ये कंपनी की 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार है. इस कार को फैमिली यूजर्स को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया है.
रिपोर्ट्स की मानें तो हुंडई इस कार का प्रोडक्शन इंडोनेशिया में शुरू करेगी. इस कार का डिजाइन और ओवरऑल प्रोपोर्शन भारत में मिलने वाली किआ कारेन्स क्लैविस से मिलता है. ये कार 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकती है. आइए जानते हैं हुंडई की 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार की खास बातें.
हुंडई नेइरा एक थ्री रो वाली 7 सीटर कार है, जिसमें लंबी रूफलाइन और बड़ा विंडो एरिया मिलता है. ये कार किआ कारेन्स क्लैविस ईवी से काफी मिलती है. हुंडई और किआ अपने प्लेटफॉर्म्स, पावरट्रेन और टेक्नोलॉजी एक दूसरे से शेयर करती हैं. भारत में मिलने वाली कंपनी की कई गाड़ियों में ये दिखता है.
यह भी पढ़ें: 500KM रेंज, 360 डिग्री कैमरा, आ रही सबसे सस्ती Hyundai e-SUV
हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट से लेकर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस तक आपको ये देखने को मिलेगा. ये गाड़ियां एक दूसरे से कई मामलों में समान हैं. हालांकि, दोनों ही कंपनियां अपने एक्सटीरियर डिजाइन को एक दूसरे से काफी अलग रखती हैं, जिससे ये कारें एक होते हुए भी अलग दिखती हैं.
अब वापस चले हुंडई की नई नवेली इलेक्ट्रिक 7-सीटर पर तो ये कार किआ क्लैविस जैसे होते हुए भी अलग है. इसकी वजह कार को दिया गया हुंडई ट्रिटमेंट है. इसमें चौड़ी एलईडी लाइट्स फ्रंट में मिलती हैं. लोअर बंपर के इर्दगिर्द सिल्वर सेक्शन दिया गया है, जिससे कार को रग्ड लुक दिया जा सके.
यह भी पढ़ें: Hyundai ने दिया झटका, बंद हुआ CRETA का सस्ता वेरिएंट
इसमें डुअल टोन एलॉय वील्स, ब्लैक वील आर्च क्लैडिंग, रूफ रेल्स, कन्वेंशनल डोर हैंडल्स और सिल्वर लोअर बॉडी एलिमेंट मिलता है. रियर में ये कार वर्टिकली पोजीशन्ड एलईडी टेल लैम्प्स के साथ आती है. कार का डिजाइन इसे एमपीवी होते हुए भी एसयूवी वाला लुक देता है.
हुंडई इस कार को इंडोनेशिया में तैयार करने की प्लानिंग कर रही है. कंपनी ने बताया है कि कार को लॉन्च करने से पहले रिफाइन किया जाएगा. इसकी बैटरी कैपेसिटी, रेंज, मोटर आउटपुट और चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है. ये कार इस साल के अंत तक इंडोनेशिया में लॉन्च हो सकती है.