scorecardresearch
 

CRETA के बाद एक और धमाके की तैयारी में Hyundai, ला रही CNG वाली SUV

भारतीय बाजार में हुंडई अपने लाइनअप को मजबूत करने की तैयारी में लगी है. कंपनी एक नई मिडसाइज एसयूवी लॉन्च करने वाली है, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. ये कार इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद Hyundai Bayon पर बेस्ड होगी. लेकिन भारतीय बाजार में इसे बड़े साइज और अलग पोजिशनिंग के साथ पेश किया जाएगा.

Advertisement
X
Hyundai Bayon पर बेस्ड नई कार भारतीय बाजार में लॉन्च होगी. (Photo: Hyundai)
Hyundai Bayon पर बेस्ड नई कार भारतीय बाजार में लॉन्च होगी. (Photo: Hyundai)

हुंडई भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पुरानी पोजिशन को दोबारा हासिल करने की कोशिश में लगी हुई है. कभी ये भारतीय बाजार की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी थी, जो अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है. कंपनी मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में एक नया मॉडल लॉन्च करने वाली है, जो क्रेटा से अलग होगा. 

हम बात कर रहे हैं हुंडई बेयॉन (Hyundai Bayon) बेस्ड एसयूवी की, जिसे भारत में टेस्टिंग के वक्त स्पॉट किया गया है. इस एसयूवी का कोडनेम Bc4i है, जिसे हाल में भारत में टेस्टिंग के वक्त स्पॉट किया गया है. स्पाई फोटोज से इस एसयूवी के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

कब लॉन्च होगी SUV?

कंपनी इस कार को जुलाई से सितंबर 2026 के बीच में कभी लॉन्च कर सकती है. पहले माना जा रहा था कि बेयॉन पर बेस्ड ये एसयूवी फ्रॉन्क्स के सेगमेंट में आएगी, लेकिन अब ये साफ है कि कार मिडसाइज एसयूवी होगी. ये ठीक मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस की तरह हुंडई के पोर्टफोलियो में क्रेटा के साथ मिलेगी. 

कार के फ्रंट में मौजूदा वेन्यू की स्प्लिट स्टाइल हेडलाइट डिजाइन मिलेगा. कार में स्लिम एलईडी डेटाइम रनिंग लैम्प्स टॉप पर मिलेंगे. बंपर के निचले हिस्से में एयर वेंट्स मिलेंगे. इसके अलावा कार के फ्रंट में पार्किंग सेंसर और ADAS के रडार सेंसर को भी देखा गया है. पहले आए कुछ शॉट्स में ब्लैक क्लैडिंग भी देखी गई थी. 

Advertisement
hyundai bayon Rear
Hyundai Bayon पर बेस्ड एसयूवी की टेस्टिंग चल रही है. (Photo: Hyundai)

यह भी पढ़ें: महंगी होंगी Hyundai की कारें, 5 दिनों में इतनी बढ़ जाएगी कीमत

टेस्टिंग कार का कुछ हिस्सा इंटरनेशनल मार्केट में आने वाली बेयॉन से हू-ब-हू मिलता है. कार के रियर पोर्शन में भी स्प्लिट स्टाइलिंग वाली लाइट्स देखने को मिल सकती हैं. रियर बंपर के निचले हिस्से में ब्रेक लाइट्स और अपर पोर्शन में एलईडी टर्न इंडिकेटर दिए जा सकते हैं. 

CNG अवतार में भी आएगी

हुंडई इस एसयूवी में 360 डिग्री कैमरा देगी या नहीं ये अभी कन्फर्म नहीं है. क्योंकि कार में कोई भी कैमरा पॉड दिखा नहीं है. ध्यान रखें कि क्रेटा को इस फीचर के साथ स्पॉट किया गया था. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये कार पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी में भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: नए लुक और इंटीरियर के साथ आएगी Hyundai Creta, टेस्टिंग में दिखा खास फीचर

इसमें डुअल सिलेंडर सीएनजी विकल्प दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये कंपनी की पहली 4 मीटर से बड़ी कार होगी, जो सीएनजी के साथ आएगी. इसकी कीमत वेन्यू से ज्यादा और क्रेटा के कम होगी. इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस, टाटा सिएरा, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन से होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement