Hyundai ने दिया झटका, बंद हुआ CRETA का सस्ता वेरिएंट

30 June 2026

By: Aajtak Auto

सस्ता वेरिएंट हुआ बंद 

हुंडई ने अपनी पॉपुलर मिडसाइज एसयूवी क्रेटा का सस्ता वेरिएंट डिस्कंटीन्यू कर दिया है. क्रेटा एन-लाइन का एंट्री लेवल एन8 वेरिएंट हुंडई की वेबसाइट से रिमूव हो गया है.

Photo: hyundai.com

सिर्फ एक वेरिएंट मिलेगा

कंपनी के इस कदम का मतलब है कि हुंडई क्रेटा एन-लाइन अब सिर्फ एक वेरिएंट में मिलेगी, जो कार का फुली लोडेड वेरिएंट होगा. 

Photo: hyundai.com

टर्बो चार्ज्ड इंजन मिलता है

अब तक मिल रहा Creta N Line N8 वेरिएंट एक्सक्सूलिव 7-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में आता था. इसमें 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता था. 

Photo: hyundai.com

पावर और टॉर्क

ये इंजन 158 बीएचपी की पावर और 253 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं कार का एन10 वेरिएंट ऑटोमेटिक के साथ मैन्युअल में भी आता है. 

Photo: hyundai.com

कई कलर ऑप्शन मिलेंगे

क्रेटा एन10 मोनो-टोन और डुअल टोन दोनों ही कलर ऑप्शन में आती है. चूंकि बेस वेरिएंट अब बंद हो गया है, तो आपको इसके लिए ज्यादा खर्च करने होंगे.

Photo: hyundai.com

कितनी है कीमत? 

Hyundai Creta N10 की कीमत 19.03 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. हाल में कंपनी ने इस कार की कीमतों में इजाफा भी किया है.

Photo: hyundai.com

कई फीचर्स मिलेंगे 

इस कार के मेन फीचर्स की बात करें, तो इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर, लेवल 2 ADAS, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम मिलते हैं. 

Photo: hyundai.com

रेंड एंबिएंट लाइट मिलेगी 

इसके अलावा कार में रेड एंबिएंट लाइटिंग, डुअल 10.25 इंच स्क्रीन, बोस के 8 स्पीकर्स वाला म्यूजिक सिस्टम, ब्लू लिंक टेक और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: hyundai.com

आ रही है नई क्रेटा

हुंडई क्रेटा का नेक्स्ट जनरेशन प्लान कर रही है, जो अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है. अपकमिंग क्रेटा में कई सारे अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे.

Photo: hyundai.com

Read Next