500KM रेंज, 360 डिग्री कैमरा, आ रही सबसे सस्ती Hyundai e-SUV 

18 July 2026

By: Aajtak Auto

बढ़ रही EV की डिमांड

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की सेल बढ़ रही है. पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की हिस्सेदारी 16 फीसदी से ज्यादा हो गई है.

Photo: hyundai.com

हुंडई ला रही नई कार 

बढ़ती मांग की वजह से हमें आने वाले दिनों में सस्ती और कम बजट वाली इलेक्ट्रिक कारें देखने को मिलेंगी. इस लिस्ट में हुंडई का नाम भी है. 

Photo: hyundai.com

सबसे सस्ती SUV होगी

कंपनी इस साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत में अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है. ये कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी. 

Photo: hyundai.com

500KM की रेंज मिलेगी

हुंडई इस कार को क्रेटा इलेक्ट्रिक से कम कीमत पर लॉन्च करेगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये एसयूवी 500 किलोमीटर से ज्यादा क्लेम्ड रेंज के साथ आएगी. 

Photo: hyundai.com

सिरॉस ईवी पर होगी बेस्ड

चूंकि हुंडई और किआ कई प्लेटफॉर्म्स को एक दूसरे से शेयर करते हैं. इसलिए माना जा रहा है कि अपकमिंग हुंडई कार किआ सिरॉस ईवी पर बेस्ड होगी. 

Photo: kia.com

दो बैटरी मिलती हैं 

किआ सिरॉस ईवी हाल में रिवील हुई है. कार में दो बैटरी 42kWh और 51.4kWh का ऑप्शन मिलता है, जो क्रमशः 443KM और 526KM की रेंज क्लेम के साथ आती हैं.

Photo: kia.com

फीचर्स की होगी भरमार

हुंडई की कार में भी हमें ऐसा ही बैटरी ऑप्शन मिल सकता है. कार में लेवल 2 ADAS, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. 

Photo: kia.com

6 एयरबैगी की सेफ्टी 

इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जिंग, ओटीए अपडेट्स, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले के साथ 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ मिल सकता है. 

Photo: kia.com

कब लॉन्च होगी कार? 

हुंडई की नई ईवी इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में आएगी. इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी, पंच ईवी और किआ सिरॉस ईवी से होगा. 

Photo: hyundai.com

Read Next