scorecardresearch
 

510Km रेंज, 3.99 रुपये का खर्च, आ गई हुंडई की सस्ती इलेक्ट्रिक Creta SUV

Hyundai Creta BaaS variant launch: हुंडई ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी का सस्ता वेरिएंट इंट्रोड्यूस कर दिया है. कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक का BaaS वेरिएंट लॉन्च किया है. इस वेरिएंट की कीमत सामान्य क्रेटा इलेक्ट्रिक से लगभग 7 लाख रुपये कम है. इसके अलावा कंपनी ने कार में कुछ अपडेट्स भी किए हैं. आइए जानते हैं क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत और दूसरी खास बातें.

Advertisement
X
Hyundai Creta Electric दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है. (Photo: ITG)
Hyundai Creta Electric दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है. (Photo: ITG)

हुंडई क्रेटा मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट की पॉपुलर कार है. इस कार का सेगमेंट में दबदबा है. कंपनी ने इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta Electric) पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया था. हालांकि, सेल्स के मामले में कार के इलेक्ट्रिक वर्जन ने कोई खास कमाल नहीं किया है. 

अब कंपनी ने इसका BaaS (बैटरी एज ए सर्विस) मॉडल लॉन्च किया है. इस सर्विस के तहत इलेक्ट्रिक क्रेटा की अपफ्रंट कीमत कम हो जाती. हालांकि, कंज्यूमर्स को बैटरी के लिए अलग से चार्ज देना होता है. आइए जानते हैं क्रेटा इलेक्ट्रिक अब कितने में मिलेगी. 

कितनी हो गई है कीमत? 

क्रेटा इलेक्ट्रिक के BaaS वेरिएंट की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इस स्कीम के तहत कार खरीदने वाले को बैटरी के लिए 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अलग से चार्ज देना होगा. अगर आप इस कार को बैटरी के साथ खरीदना चाहते हैं, तो इसका बेस वेरिएंट 18.03 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. 

यह भी पढ़ें: Hyundai ने दिया झटका, बंद हुआ CRETA का सस्ता वेरिएंट

इसके टॉप मॉडल की कीमत 24.70 लाख रुपये एक्स शोरूम है. इसका मतलब है कि BaaS स्कीम के साथ इस कार का एंट्री लेवल वेरिएंट लगभग 7 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. हुंडई ने अभी तक इस कार की सभी वेरिएंट्स की BaaS स्कीम के साथ कीमतों का खुलासा नहीं किया है. 

Advertisement

क्रेटा इलेक्ट्रिक में क्या मिलता है? 

BaaS प्राइस के ऐलान के साथ ही कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक में दो अपडेट्स भी किए हैं. अब इस कार में इंटीग्रेटेड साइड फुट स्टेप सभी वेरिएंट्स में मिलेगा, जिससे कार में चढ़ना और उतना आसान हो जाएगा. इसके अलावा कार का एचसी वेरिएंट 7.4kW के एसी वॉलबॉक्स चार्जर सेटअप के साथ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: CRETA के बाद एक और धमाके की तैयारी में Hyundai, ला रही CNG वाली SUV

पहले इसमें 11kW का चार्जर मिलता था. यानी कंपनी ने यहां पर कटौती की है. क्रेटा इलेक्ट्रिक दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं .छोटी बैटरी 42kWh की है, जो 135 बीएचपी की पावर प्रोड्यूस करती है. वहीं 51.4kWh बैटरी वाले लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 171 बीएचपी की पावर मिलती है.

कंपनी की मानें तो इन दोनों ही वेरिएंट्स में क्रमशः 420 किलोमीटर और 510 किलोमीटर की एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) क्लेम्ड रेंज मिलती है. कार में डीसी चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. 10 परसेंट से 80 परसेंट तक कार को चार्ज होने में लगभग 39 मिनट का वक्त लगता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement