scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

12 साल बड़े तलाकशुदा एक्टर से की शादी, पति की बेटियों ने निभाई रस्में, कोरियोग्राफर ने परिवार की खातिर दांव पर लगाया करियर

pony verma prakash Raj second marriage
  • 1/13

बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने साल 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा संग शादी की थी. पोनी वर्मा संग प्रकाश की ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी ललिता कुमारी से हुई थी. लेकिन 15 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. 

pony verma prakash Raj second marriage
  • 2/13

प्रकाश राज की तलाक के बाद पोनी वर्मा उनकी जिंदगी में प्यार की बहार लेकर आईं. साल 2010 में दोनों शादी करके एक हो गए. अब पोनी वर्मा ने प्रकाश राज संग अपनी शादी पर खुलकर बात की. 

pony verma prakash Raj second marriage
  • 3/13

पोनी वर्मा ने बताया कि उन दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है, जिसपर कभी लोगों ने सवाल उठाए थे. वही चीज आगे चलकर उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत बन गई. 

Advertisement
pony verma prakash Raj second marriage
  • 4/13

प्रेमा संग बातचीत में पोनी ने बताया कि प्रकाश राज उनकी जिंदगी में सुकून लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि प्रकाश उनकी बातों और अनुभवों को जिस गहराई से समझ पाए, वो सिर्फ वही इंसान समझ सकता है, जिसने खुद जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हों.

pony verma prakash Raj second marriage
  • 5/13

एक्टर प्रकाश राज संग शादी पर पोनी ने बताया कि जब उन्होंने खुद से 12 साल बड़े इंसान से शादी करने का फैसला किया था, तो उनके कुछ दोस्त काफी नाराज थे. हालांकि, पोनी का उम्र के अंतर को लेकर एक अलग ही नजरिया था. 

pony verma prakash Raj second marriage
  • 6/13

उन्होंने कहा- मेरे दोस्त मुझसे नाराज थे, क्योंकि मैं एक ऐसे आदमी से शादी कर रही थी, जो मुझसे 12 साल बड़ा था. 

pony verma prakash Raj second marriage
  • 7/13

'लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे बीच 12 साल का अंतर है. मुझे लगता है कि प्रकाश जैसा इंसान ही मुझे, मेरी जिंदगी की गहराई को, मैं कहां से आई हूं, मेरी सोच क्या है और मैंने कैसे संघर्ष किया है, इन सब बातों को सही मायनों में समझ सकता था. '

pony verma prakash Raj second marriage
  • 8/13

बता दें कि प्रकाश राज के पहली शादी से तीन बच्चे थे, दो बेटियां और एक बेटा. हालांकि, बेटे का 5 साल की उम्र में दुर्घटना के कारण निधन हो गया था. वहीं, प्रकाश राज की दो बेटियों पूजा और मेघना संग भी पोनी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. 

pony verma prakash Raj second marriage
  • 9/13

प्रकाश की बेटियों संग अपने रिश्ते पर पोनी ने कहा- पूजा और मेघना घर आती रहती हैं. हमारी शादी वाले दिन वो रस्मों के दौरान मेरे ठीक सामने खड़ी थीं. उन्होंने शादी में पिता को हल्दी और मेहंदी लगाई थी. वो पूरे समय हमारे साथ ही खड़ी रहीं.

Advertisement
pony verma prakash Raj second marriage
  • 10/13

'हम हर दिसंबर हमेशा साथ होते हैं. हमारे बीच का रिश्ता वाकई बहुत प्यारा रहा है. हमने इसे ऐसे ही बनाए रखा है.'

pony verma prakash Raj second marriage
  • 11/13

पोनी वर्मा पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने मुंबई में अपना करियर बनाया. लेकिन प्रकाश राज संग शादी के बाद वो मुंबई छोड़कर पति संग हैदराबाद में बस गई हैं. 

pony verma prakash Raj second marriage
  • 12/13

इस बारे में वो बोलीं- मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं बॉम्बे छोड़कर कहीं और रह सकती हूं. आज मैं हैदराबाद में बहुत खुशी से बसी हुई हूं. अपने इस फैसले से बेहद खुश हूं. 
 

pony verma prakash Raj second marriage
  • 13/13

प्रकाश राज की बात करें तो उन्होंने तीन दशक से भी लंबे करियर में तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 2 शादियां कीं. पहली शादी से उनके तीन बच्चे थे, लेकिन एक बेटे का निधन हो गया. पोनी वर्मा संग दूसरी शादी से उनका एक बेटा है. 

(Photos Credit: Instagram @ponyprakashraj)

Advertisement
Advertisement