मम्मी-डैडी भी होंगे खुश! इस दिवाली ₹3.50 लाख में घर लाएं कार, देखें ऑप्शन

28 October 2026

By; Aaj Tak Auto

शानदार होगी दिवाली

दिवाली पर घर में खुशियों की रोशनी के साथ अगर आपकी पार्किंग में भी एक नई कार आ जाए, तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा. 

Vidoe: Pexels

कैसी हो पहली कार

लेकिन पहली कार खरीदते समय बजट से लेकर माइलेज तक, हर छोटी-बड़ी बात मायने रखती है. कार ऐसी होनी चाहिए, जो खरीदते वक्त जेब पर भारी न पड़े. 

Photo: ITG

मिलेंगे शानदार ऑप्शन

अगर आप भी इस दिवाली अपनी पहली कार घर लाने का सपना देख रहे हैं, तो बाजार में मौजूद कुछ किफायती कारें आपके लिए शानदार ऑप्शन बन सकती हैं. 

Photo: ITG

देखें कारों की लिस्ट

इनमें कम कीमत, अच्छा माइलेज और डेली राइड की जरूरतों के हिसाब से उपयोगी फीचर्स मिलते हैं. देखें देश की सबसे किफायती कारों की लिस्ट-

Photo: Freepik

कीमत: 5.60 लाख

हुंडई ग्रैंड आई10 नियॉस में 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 18 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 27 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Photo: Hyundai.com

Hyundai i10

कीमत: 4.77 लाख

टाटा टिएगो में भी 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 20 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 28.06 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Photo: Tata Cars

Tata Tiago 

कीमत: 4.99 लाख

वैगनआर में दो इंजन ऑप्शन (1.0 लीटर और 1.2 लीटर) मिलते हैं. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 34 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Photo: Maruti Suzuki

Maruti Wagon R

कीमत: 4.53 लाख

रेनॉ क्विड में 1.0 लीटर इंजन मिलता है. इसका क्लाइंबर वेरिएंट CNG वेरिएंट में भी आता है. इसका पेट्रोल मॉडल 20 किमी और सीएनजी मॉडल 24 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Photo: Renault India

Renault Kwid

कीमत: 4.70 लाख

मारुति सेलेरियो में 1.0 लीटर इंजन दिया गया है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 26 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 34.43 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Photo: Maruti Suzuki

Maruti Celerio

कीमत: 3.70 लाख

ऑल्टो के10 में कंपनी ने 1.0 लीटर इंजन दिया है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24.39 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 33.85 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Photo: Maruti Suzuki

Maruti Alto K10

कीमत: 3.50 लाख

मारुति एस-प्रेसो में भी 1.0 लीटर इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24.12 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 32.73  किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Photo: Maruti Suzuki

Maruti S-Presso

डिस्क्लेमर: 

यहां पर कारों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत दी गई है. मारुति ऑफिशियल क्लेम पर बेस्ड हैं, रियल वर्ल्ड में भिन्नता संभव है.

Photo: Freepik

Read Next