scorecardresearch
 

Vida VX2 Plus KKR: 142Km रेंज, फटाफट चार्ज! Hero का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Vida VX2 Plus में रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जिसे चार्ज करना आसान है. (Photo: Hero Vida)
Vida VX2 Plus में रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जिसे चार्ज करना आसान है. (Photo: Hero Vida)

हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा (Vida) ने अपना लिमिटेड एडिशन स्कूटर लॉन्च किया है. कंपनी ने Vida VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है. ये स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम से इंस्पायर्ड है. स्कूटर के डिजाइन में आपको ये साफ दिखेगा. इसमें IPL टीम की पर्पल और गोल्ड कलर थीम नजर आती है.

नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में गोल्डन कलर का हाफटोन ग्रेडिएंट है जिसमें माइक्रो-डॉट्स के पैटर्न को पर्ल ब्लैक बॉडी कलर के साथ मिलाया गया है. इस डिजाइन में तीन ऐसे निशान हैं, जो दिखाता है कि केकेआर तीन बार आईपीएल चैंपियन रहा है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर चुनिंदा विडा आउटलेट पर मिलेगा. केकेआर के IPL मैच जीतने पर कंपनी ये स्कूटर टीम के प्लेयर को देगी. 

मिलेगा नया ग्राफिक्स

स्कूटर में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. यानी इसमें आपको सिर्फ ग्राफिक्स और कलर का बदलाव देखने को मिलेगा. इसमें वहीं डिजाइन, एलईडी हेडलैम्प्स और डीआरएलएस दिए गए हैं, जो स्टैंडर्ड वेरिएंट में मिलते हैं. इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल वाला ही है. आपको सिर्फ नए कलर और लिमिटेड एडिशन वाले ग्राफिक्स मिलेंगे. 

KKR Helmet
केकेआर फ्रेंचाइजी की थीम वाले हेलमेट भी विडा ने लॉन्च किए हैं. (Photo: Vida)

Vida VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन स्कूटर के साथ ही कंपनी ने केकेआर हेलमेंट भी लॉन्च किया है. ये हेलमेंट केकेआर फ्रेंचाइजी से इंस्पायर्ड है. 

Advertisement

क्या है फीचर्स और कीमत?

विडा का ये स्कूटर रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है. ऐसे में अगर आप एक अपार्टमेंट में रहते हैं, तो आप स्कूटर से बैटरी निकालकर उसे अपने फ्लैट में ले जाकर चार्ज कर सकते हैं. कंपनी दावा करती है कि सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. 

यह भी पढ़ें: 50 हजार से कम कीमत, 90Km की रेंज... TVS या Vida कौन है बेस्ट

इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे की है. बैटरी को फुल चार्ज होने में 62 मिनट का वक्त लगता है. वहीं एसी चार्जिंग में 4 घंटे 13 मिनट का वक्त लगता है. 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड ये स्कूटर सिर्फ 3.1 सेकंड में पकड़ लेता है. स्कूटर में 4.3-inch का टीएफटी डिस्प्ले मिलता है.

यह भी पढ़ें: Vida VX2 Go: 90 पैसे का खर्च... 100 किमी रेंज! हीरो ने 60 हजार में लॉन्च किया धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर

Vida VX2 Plus की कीमत 94,800 रुपये से शुरू होती है. केकेआर लिमिटेड एडिशन की कीमत की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है. इस स्कूटर को BaaS सर्विस के साथ भी खरीदा जा सकता है. इसके तहत बैटरी को सब्सक्रिप्शन के तौर पर खरीदना होता है. बीएएएस के साथ इसकी कीमत 70 हजार रुपये एक्स शोरूम हो जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement