50 हजार से कम कीमत, 90Km की रेंज... TVS या Vida कौन है बेस्ट

14 Mar 2026

By: Aajtak Auto

पॉपुलर हो रहे हैं ई-स्कूटर 

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से बदल रहा है. इलेक्ट्रिक स्कूटर्स इस सेगमेंट में पॉपुलर हो रहे हैं. खासकर BaaS सर्विस के तहत स्कूटर्स ज्यादा अफोर्डेबल हो गए हैं. 

Photo: vidaworld.com

हाल में ही TVS Orbiter V1 को कंपनी ने BaaS के साथ लॉन्च किया है. इसका सीधा मुकाबला Vida VX2 है, जो BaaS के साथ आता है. 

Photo: tvsmotor.com

सबसे पहले समझते हैं BaaS क्या होता है. इस सिस्टम के तहत बैटरी और व्हीकल की कीमत अलग-अलग होती है.

Photo: vidaworld.com

कस्टमर्स व्हीकल की कीमत अपफ्रंट देते हैं जबकि बैटरी को सब्सक्रिप्शन के तहत लेते हैं. कंज्यूमर्स को इसका मंथली चार्ज देना होता है. 

Photo: tvsmotor.com

TVS Orbiter V1 में 86Km की रेंज मिलती है. ये स्कूटर 1.8kWh की बैटरी के साथ आता है. इसे चार्ज होने में 2 घंटे 20 मिनट का वक्त लगता है. 

Photo: tvsmotor.com

वहीं Vida VX2 तीन ऑप्शन में आता है. गो वेरिएंट 2.2kWh और 3.4kWh की बैटरी मिलती है. वहीं प्लस वेरिएंट भी 3.4kWh की बैटरी के साथ आता है. 

Photo: vidaworld.com

ध्यान रखें प्लस वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं. हीरो का दावा है कि उनका स्कूटर 92 Km और 142Km की रेंज ऑफर करता है. 

Photo: vidaworld.com

TVS Orbiter V1 कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर है. BaaS के साथ इसकी कीमत 49,999 रुपये एक्स शोरूम है. बैटरी के साथ इसकी कीमत 84,500 रुपये है. 

Photo: tvsmotor.com

वहीं Vida VX2 की कीमत 44,990 रुपये से शुरू होती है. बैटरी के साथ इसकी कीमत 94,800 रुपये एक्स शोरूम तक पहुंच जाती है.

Photo: vidaworld.com

Read Next