scorecardresearch
 

72Km का माइलेज, डिजिटल फीचर्स की भरमार, लॉन्च हुई नई Hero Super Splendor

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे भरोसेमंद कम्यूटर बाइक्स में से एक सुपर स्प्लेंडर को नए अवतार में लॉन्च किया है. Super Splendor XTEC 2.0 में कई स्मार्ट और मॉडर्न फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें फोन चार्जिंग से लेकर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी तक के फीचर्स जोड़े गए हैं. इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Hero Super Splendor XTEC में कई डिजिटल फीचर्स जोड़े गए हैं. (Photo: Hero Motocorp)
Hero Super Splendor XTEC में कई डिजिटल फीचर्स जोड़े गए हैं. (Photo: Hero Motocorp)

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी नई सुपर स्प्लेंडर को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Super Splendor XTEC 2.0 को लॉन्च किया है, जिसमें कई सारे फीचर्स को अपडेट किया गया है. नई बाइक की लॉन्चिंग उस स्ट्रैटजी का हिस्सा है, जिसके तहत ब्रांड अपने लाइनअप को नए फीचर्स के साथ रिफ्रेश कर रहा है. 

कंपनी अपनी बाइक्स में लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और एस्थेटिक में बदलाव कर रही है. इस मोटरसाइकिल में पहले वाला ही 124.7 सीसी का इंजन मिलता है, जो 10 एचपी की पावर और 10.6 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. आइए जानते हैं इस बाइक की खास बातें. 

कीमत और माइलेज

हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 (Super Splendor XTEC 2.0) को कंपनी ने 86,500 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक 72 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है. बाइक के बेहतर माइलेज की वजह फ्यूल इंजेक्शन और आइडल स्टॉप-स्टार्ट मैकेनिज्म का कॉम्बो है. 

यह भी पढ़ें: 30 दिनों में 5.32 लाख टू-व्हीलर की सेल, Hero ने की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

बाइक में 124.7सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है, जो 7500 आरपीएम पर 10 एचपी की पावर और 6000 आरपीएम पर 10.6 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. बाइक में इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर दिया गया है, जो इंजन को कम शोर के साथ स्टार्ट करने में मदद करता है. 

Advertisement

डिजाइन और फीचर्स

सेफ्टी और इलेक्ट्रॉनिक्स की बात करें, तो इस बाइक में हजार्ड लाइट्स दी गई हैं. ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, हैंडबार माउंटेड इंजन किल स्विच और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: Vida VX2 Plus KKR: 142Km रेंज, फटाफट चार्ज! Hero का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

डिजिटल डिस्प्ले को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है. इससे आपको इनकमिंग कॉल्स अलर्ट, एसएमएस मैसेज अलर्ट और फोन बैटरी का स्टेटस दिखाएगा. इसके अलावा बाइक में आपको रियल टाइम माइलेज इंडीकेटर, लो फ्यूल वॉर्निंग लाइट और एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा.

मोटरसाइकिल के एक्सटर्नल लुक में भी बदलाव हुए हैं. हालांकि, ये बदलाव डिजाइन में नहीं, बल्कि कलर और ग्राफिक्स में हुए हैं. इसमें डुअल टोन बॉडी ग्राफिक्स मिलेंगे. बाइक पर XTEC 2.0 की बैजिंग मिलेगी. इसमें डुअल टेक्स्चर्ड सीट मिलती है. सुपर स्प्लेंडर को आप ग्लॉसी ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड, मैट एक्सिस ग्रे, मैट नेक्सस ब्लू और मैट चेस्टनट ब्राउन कलर में खरीद सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement