02 May 2026
By: Aajtak Auto
वित्तवर्ष 2027 की शुरुआत हीरो मोटोकॉर्प के लिए शानदार रही है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में 5,66,086 टू-व्हीलर्स को डिस्पैच किया है.
Photo: heromotocorp.com
कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर 85.36 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. पिछले साल यानी अप्रैल 2025 में कंपनी ने 3,05,406 यूनिट्स बेची थीं.
Photo: ITG
कंपनी की इस शानदार परफॉर्मेंस के पीछे घरेलू मार्केट का हाथ है, जहां बेहतरीन डिमांड देखने को मिली है. हालांकि, पिछले महीने के मुकाबले सेल कम हुई है.
Photo: heromotocorp.com
मार्च 2026 में कंपनी ने 5,98,198 टू-व्हीलर्स को बेचा था. यानी अप्रैल 2026 में कंपनी की सेल पिछले महीने के मुकाबले 5.37 परसेंट कम हुई है.
Photo: heromotocorp.com
कंपनी ने घरेलू मार्केट में 5,32,433 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 84.5 परसेंट की है. कुल सेल में घरेलू मार्केट का हिस्सा 94 परसेंट है.
Video: heromotocorp.com
ब्रांड ने 33,653 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 99.34 परसेंट की है. वहीं मंथली एक्सपोर्ट 26.35 परसेंट की है.
Photo: ITG
मोटरसाइकिलें कंपनी की सेल का अभी भी मुख्य हिस्सा हैं. ब्रांड की कुल सेल में 5,01,791 यूनिट्स मोटरसाइकिलों की हैं.
Photo: heromotocorp.com
स्कूटर्स की ग्रोथ भी अच्छी है. कंपनी ने 64,295 यूनिट्स स्कूटर की बेची हैं. इस ग्रोथ में बड़ी हिस्सेदारी XOOM स्कूटर्स की है.
Photo: heromotocorp.com
हालांकि, मार्च के मुकाबले अप्रैल 2026 में कंपनी की घरेलू सेल और एक्सपोर्ट दोनों ही कम हुए हैं. यानी मार्च की तुलना में अप्रैल में सेल कमजोर रही है.
Photo: heromotocorp.com