scorecardresearch
 

न बैरियर, न लाइन... दिल्ली में खत्म हुआ Toll पर रुकने का झंझट, बैरियर-लेस टोल प्लाजा से ग्राउंड रिपोर्ट

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमंत्री नितिन गडकरी ने बीते कल दिल्ली में इस नए मल्टी लेन फ्री फ्लो बैरियरलेस टोल प्लाजा का शुभारंभ किया. सरकार का मानना है कि, इससे न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि फ्यूल की भी बचत होगी.

Advertisement
X
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस नए मल्टी लेन फ्री फ्लो बैरियरलेस टोल प्लाजा का शुभारंभ किया है. Photo: ITG
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस नए मल्टी लेन फ्री फ्लो बैरियरलेस टोल प्लाजा का शुभारंभ किया है. Photo: ITG

दिल्ली में सफर अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और स्मार्ट हो गया है. राजधानी के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर सोमवार से नई मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) तकनीक लागू कर दी गई है, जिसके बाद अब गाड़ियों को टोल पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ रही. न बैरियर, न लंबी लाइन और न ही इंतजार. गाड़ियां अब बिना रुके सीधे टोल पार कर रही हैं और टोल टैक्स अपने आप कट रहा है. AI और ऑटोमेशन के दौर में यह बदलाव देश के हाईवे सिस्टम को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है.

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमंत्री नितिन गडकरी ने बीते कल दिल्ली में इस नए मल्टी लेन फ्री फ्लो बैरियरलेस टोल प्लाजा का शुभारंभ किया. देश की राजधानी में ये पहला बैरियललेस टोल सिस्टम है, जिसे आने वाले समय में अन्य शहरों में भी लगाया जाएगा. इसकी शुरुआत सूरत से हुई थी. सरकार का मानना है कि, इससे न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि फ्यूल की भी बचत होगी. आजतक की टीम ने इस नए बैरियरलेस टोल प्लाजा का रियलिटी चेक किया. 

इसके लिए जब मैं द्वारका एक्सप्रेस हाईवे पर स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पहुंचा तो वहां का नजारा पूरी तरह बदला हुआ दिखाई दिया. टोल प्लाजा पर न तो पहले की तरह बैरियर नजर आए और न ही टोल कर्मियों की भीड़. हाईवे पर वाहन तेज रफ्तार से बिना रुके सीधे टोल पार करते दिखाई दिए. ऐसे में मैने भी अपनी गाड़ी से टोल प्लाजा पार किया. टोल से आगे बढ़ते ही मोबाइल फोन पर टोल कटने का मैसेज आया, जिससे साफ हो गया कि अब यहां पूरी तरह ऑटोमेटिक और बैरियर-लेस सिस्टम लागू कर दिया गया है.

Advertisement

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इससे पहले गुजरात के सूरत में इस तकनीक को लागू कर चुकी है. वहां सफलता मिलने के बाद अब दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर भी यह सिस्टम शुरू किया गया है. मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों को जोड़ने वाले अहम रूट पर स्थित है. द्वारका एक्सप्रेस हाईवे बनने के बाद लोगों को दिल्ली के जाम वाले इलाकों से काफी राहत मिली है और यात्रा का समय भी कम हुआ है.

अब मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम लागू होने से यात्रियों के समय और फ्यूल दोनों की बचत होगी. माना जा रहा है कि AI के जमाने मे इस तरह की आधुनिक तकनीक आधारित यह व्यवस्था भविष्य में देश के अन्य टोल प्लाजा पर भी लागू की जा सकती है, जिससे सफर और आसान बनेगा.

रिपोर्ट: ओम प्रताप शुक्ला

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement