scorecardresearch
 

Iran-Israel War: मिसाइल अटैक को 'झेल' गई चीनी इलेक्ट्रिक कार, भारत में इतनी है कीमत

मिडिल ईस्ट इस वक्त में जंग में जल रहा है. ईरान पर इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद से हर तरफ मिसाइल अटैक को हो रहे हैं. ऐसे में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक कार ऐसे ही एक मिसाइल हमले में सर्वाइव कर गई है. कार में उस वक्त 5 लोग सवार थे जब उसके पास मिसाइल गिरी. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Advertisement
X
BYD Atto ने यरुशेलम में मिसाइल अटैक में सर्वाइव कर लिया है. (Photo: Zaker)
BYD Atto ने यरुशेलम में मिसाइल अटैक में सर्वाइव कर लिया है. (Photo: Zaker)

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है. ईरान इजरायल समेत मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैनिक बेस पर हमला कर रहा है. इसका असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है. हालांकि, इन सब के बीच लोगों का ध्यान एक कार ने खींचा है. 

इसकी वजह कार का मिसाइल अटैक में सर्वाइव कर जाना है. हालांकि, ये अटैक सीधे कार पर नहीं हुआ था, लेकिन मिसाइल कार से बहुत नजदीक गिरी थी. इस हमले में चीनी ईवी कंपनी की कार सर्वाइव कर गई है. मामला यरुशलम का है, जहां ये अटैक 1 मार्च को हुआ था. 

हम बात कर रहे हैं BYD की, जो दुनिया की सबसे बड़ी ईवी कार बनाने वाली कंपनी है. मिसाइल अटैक के बाद की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे में कार को नुकसान हुआ है, लेकिन उसका स्ट्रक्चर इंटैक्ट रहा है, जिससे उसमें सवार लोगों को कम से कम नुकसान पहुंचा है.

BYD
मिसाइल कार के पीछे की ओर गिरी थी. (Photo: Zaker) 

कार में 5 लोग मौजूद थे, सभी सुरक्षित

इस मिसाइल अटैक का इम्पैक्ट BYD Atto 3 पर भी पड़ा. हमले की जद में आते वक्त कार में 5 लोग सवार थे. रिपोर्ट्स की मानें तो इस हादसे में कार सवार एक शख्स को चोट आई है, जबकि अन्य 4 लोगों को मामूली चोट आई है. कार के अंदर का हिस्सा पूरी तरह से सुरक्षित था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 1000Km रेंज, 9 मिनट में 97% चार्ज... BYD ला रही है गजब की EV

मिसाइल कार के पीछे की ओर गिरी थी. इस हादसे के दौरान BYD Atto 3 में आग नहीं लगी और बैटरी सिस्टम में किसी तरह के थर्मल रनअवे का साइन भी नहीं दिखाया. इसके अलावा कार के A, B और C पिलर्स भी नहीं टूट थे. हादसे के बाद भी कार के डोर हैंडल पूरी तरह से काम कर रहे थे, जिसकी वजह से कार से लोग आसान से निकल पाए. 

BYD Atto
मिसाइल अटैक के वक्त कार में 5 लोग सवार थें. (Photo: Zaker)

हाल में लॉन्च हुआ है नया अपडेट

BYD Atto 3 को यूरो NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. ये कार भारत में भी बिकती है. भारत में पिछले महीने कंपनी ने इसका बड़ी बैटरी पैक वाला वर्जन लॉन्च किया है. कार 74.8kWh की बैटरी के साथ आती है. इसमें 510km की रेंज मिलती है. Atto 3 Evo की टॉप स्पीड 180kmph की है. 

यह भी पढ़ें: WagonR जैसा लुक... धांसू स्पेस! BYD ने पेश की 'क्यूट' इलेक्ट्रिक कार

कंपनी का दावा है कि कार का लेटेस्ट वर्जन सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेता है. कार में 8.8-inch का डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल क्लस्टर मिलता है. साथ ही कंपनी 15.6-inch का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट देती है. भारत में कार की कीमत 26.52 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement