WagonR जैसा लुक... धांसू स्पेस! BYD ने पेश की 'क्यूट' इलेक्ट्रिक कार

20 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

BYD Racco EV

चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD ने अपनी नई कार BYD Racco को जापान में पेश कर दिया है.

Photo: byd.co.jp

कीमत है इतनी

यह कार इसी साल बिक्री के लिए जापान में उतारी जाएगी. इसकी कीमत करीब 25 लाख येन (14.63 लाख रुपये) बताई जा रही है.

Photo: byd.co.jp

केई कार डिजाइन से इंस्पायर्ड

BYD Racco का केबिन पारंपरिक केई कार (Kei Car) डिजाइन पर बेस्ड है. ये एक तरह के छोटी कारों का सेगमेंट है जो जापान में ख़ासा मशहूर है.

Photo: byd.co.jp

केबिन के फीचर्स

इस कार में छोटा सा गियर लीवर सेंटर कंसोल पर दिया गया है. फ्रंट सीट एक दूसरे से काफी क्लोज हैं और इनके बीच छोटा आर्मरेस्ट भी दिया गया है.

Photo: byd.co.jp

डिजिटल फीचर्स और कंट्रोल

कार में फ्लोटिंग टचस्क्रीन और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. क्लाइमेट कंट्रोल के लिए अलग से फिजिकल बटन दिए गए हैं, जिससे इस्तेमाल आसान रहता है. 

Photo: byd.co.jp

चार्जिंग पोर्ट 

चार्जिंग के लिए इसमें 12V सॉकेट, USB और Type-C पोर्ट दिया गया है. सेंटर कंसोल के ऊपर स्टोरेज स्पेस और ग्लव बॉक्स दिया गया है.

Photo: byd.co.jp

राइडिंग फीचर्स और कम्फर्ट

अन्य केई कारों की तरह इसमें बड़ा विंडशील्ड दिया गया है, जिससे ड्राइवर को बेहतर विजिबिलिटी मिलती है. 

Photo: byd.co.jp

स्टीयरिंग व्हील

थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर जरूरी फंक्शन बटन दिए गए हैं. कार में सन शेड्स, पावर विंडो, पावर साइड मिरर एडजस्टमेंट और हीटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं. 

Photo: byd.co.jp

व्हाइट लैदर सीट

सीट्स पर व्हाइट कलर लैदर कवर दिए गए हैं. और ड्राइवर साइड पर सनग्लास होल्डर भी मिलता है.

Photo: byd.co.jp

स्लाइडिंग डोर

इस कार की बड़ी खासियत दोनों तरफ से मिलने वाले रियर स्लाइडिंग डोर हैं, जो संकरे इलाकों में भी कार में चढ़ने-उतरने को आसान बनाते हैं.

Photo: byd.co.jp

कार की साइज

यह एक कॉम्पैक्ट अर्बन EV है, इसकी लंबाई 3395 मिमी, चौड़ाई 1475 मिमी और उंचाई 1800 मिमी है. इसमें आगे की एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है.

Photo: byd.co.jp

इलेक्ट्रिक मोटर

20 kW का ये इलेक्ट्रिक मोटर करीब 27 hp की पावर देता है. इसमें BYD की सब्सिडियरी FinDreams की LFP बैटरी लगी है. 

Photo: byd.co.jp

ड्राइविंग रेंज

कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 180 किमी की रेंज देती है और 100 kW तक DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Photo: byd.co.jp

Read Next