scorecardresearch
 

Bajaj Pulsar 150: ज्यादा टॉर्क... हाईटेक फीचर्स, पुराने मॉडल से कितनी बदली नई पल्सर

2026 Bajaj Pulsar 150: बजाज के नेक्स्ट जेनरेशन पल्सर 150 में केवल लुक और डिजाइन में बदलाव नहीं किया गया है. बल्कि बल्कि इंजन, सस्पेंशन, ब्रेकिंग और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के मामले में भी ये बाइक पिछले मॉडल के मुकाबले काफी बेहतर हो गई है.

Advertisement
X
Bajaj Pulsar 150 के इंजन को ख़ास तौर पर ट्यून किया गया है. Photo: ITG
Bajaj Pulsar 150 के इंजन को ख़ास तौर पर ट्यून किया गया है. Photo: ITG

New Bajaj Pulsar 150 price & Features: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने घरेलू बाजार में अपने क्लॉसिक पल्सर लाइन-अप को बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने अब बाजार में अपनी मशहूर Bajaj Pulsar 150 के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस नए पल्सर के सिर्फ डिजाइन और फीचर्स पर काम नहीं किया है, बल्कि इंजन, सस्पेंशन, ब्रेकिंग और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी में भी बड़े बदलाव किए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम, दिल्ली रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 1.23 लाख रुपये तक जाती है. तो आइये देखें पिछले मॉडल की तुलना में ये बाइक कितनी बदली है.

नई Pulsar 150 कई वेरिएंट में उपलब्ध होगी. इसका शुरुआती मॉडल सिंगल-डिस्क और सिंगल-सीट सेटअप के साथ आता है और इसमें LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसकी कीमत 1.15 लाख रुपये है. वहीं, रेंज के सबसे महंगे मॉडल में स्प्लिट-सीट के साथ TFT डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं. इसकी कीमत 1.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Bajaj Pulsar 150
नई Pulsar 150 में इलेक्ट्रिक स्टार्टर के साथ किक स्टार्ट का ऑप्शन दिया गया है. Photo: ITG


Pulsar 150 के सभी वेरिएंट और उनकी कीमत

मॉडल  वेरिएंट  कीमत (एक्स-शोरूम)
Pulsar 150 सिंगल सीट, सिंगल डिस्क LCD 1,15,233
Pulsar 150 सिंगल सीट, डुअल डिस्क TFT  1,22,184
Pulsar 150 स्प्लिट सीट, डुअल डिस्क TFT 1,23,187

इंजन में बड़ा बदलाव, टॉर्क हुआ ज्यादा

नई Pulsar 150 में 149.5 सीसी का इंजन ही दिया गया है, लेकिन इसके आउटपुट में बदलाव किया गया है. अब यह इंजन 14bhp की पावर और 14.1 न्यूटन मीटर (Nm) का टॉर्क जेनरेट करता है. पुराने पल्सर में भी 14bhp की पावर मिलती थी, लेकिन यह पावर 8,500rpm पर आती थी. पुराने मॉडल का टॉर्क 13.25Nm था, जो नए मॉडल से थोड़ा कम था. यानी नई बाइक में पावर पहले जैसा ही है, लेकिन टॉर्क बढ़ गया है और अब कम इंजन स्पीड पर ही मैक्सिमम पावर मिलेगी.

Advertisement

ज्यादा स्मार्ट टेक्नोलॉजी

नई Pulsar 150 को टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी अपग्रेड किया गया है. वेरिएंट के हिसाब से बाइक में 4.8 इंच का फुली डिजिटल LCD डिस्प्ले या 5 इंच का TFT स्क्रीन मिलता है. TFT वाले वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा दी गई है. टॉप मॉडल में Wi-Fi कनेक्टिविटी, Google Maps इंटीग्रेशन और स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इससे नई Pulsar 150 पुराने मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा मॉडर्न और कनेक्टेड बाइक बन गई है.

यह भी पढें: डीजल की छुट्टी! धूप से चार्ज... 5 घंटे काम, सोलर ट्रैक्टर लॉन्च, कीमत इतनी

बजाज ने इस नए जनरेशन Pulsar 150 में चार्जिंग पोर्ट को भी अपडेट किया है. अब बाइक में USB Type-C पोर्ट दिया गया है. पुराने मॉडल में USB Type-A पोर्ट मिलता था. यानी मोबाइल चार्जिंग के मामले में भी नई बाइक मौजूदा जरूरतों के हिसाब से ज्यादा बेहतर है. अब ज्यादातर लोगों के पास वो स्मार्टफोन हैं जिनमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है.
 

New Bajaj Pulsar 150
नई Pulsar 150 में Class-B LED हेडलैंप के साथ पायलट लैंप और LED टेल लैंप दिया गया है. Photo: ITG


सस्पेंशन सेटअप में बड़ा बदलाव

नई Pulsar 150 के चेसिस और सस्पेंशन सेटअप में भी अहम बदलाव किए गए हैं. बाइक के फ्रंट में अब 33 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है, जिसका ट्रैवल 125 मिमी है. पुराने मॉडल में 31 मिमी फोर्क और 135 मिमी का ट्रैवल सस्पेंशन मिलता था. सबसे बड़ा बदलाव बाइक के रियर सस्पेंशन में हुआ है. नई Pulsar 150 में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर की जगह मोनोशॉक सेटअप दिया गया है. इसके रियर सस्पेंशन का ट्रैवल 110 मिमी है, जबकि पुराने मॉडल में यह 102 मिमी था. यानी खराब रास्तों पर अब नई पल्सर ज्यादा कम्फर्टेल राइड देगी.

Advertisement

नई Pulsar 150 के ब्रेकिंग सिस्टम को भी अपडेट किया गया है. सिंगल-डिस्क वेरिएंट में आगे की तरफ 260 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ 130 मिमी ड्रम ब्रेक दिया गया है. वहीं, डुअल-डिस्क वेरिएंट में आगे 260 मिमी और पीछे 230 मिमी का डिस्क ब्रेक मिलता है. बाइक में सिंगल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है. जो तेज रफ्तार में भी बैलेंस्ड ब्रेकिंग की सुविधा देगा.

यह भी पढें: Honda से अलगाव के बाद हुई थी लॉन्च, फिर आ रही धांसू HERO बाइक

LED लाइट्स और सीट ऑप्शन

फीचर्स की बात करें तो नई Pulsar 150 में Class-B LED हेडलैंप के साथ पायलट लैंप और LED टेल लैंप दिया गया है. इस नेक्स्ट जनरेशन बाइक में इंडिकेटर्स भी अब LED वाले हो गए हैं, जबकि पुराने मॉडल में बल्ब वाले इंडिकेटर्स मिलते थे. बाइक को सिंगल-सीट और स्प्लिट-सीट दोनों ऑप्शन में पेश किया गया है. वेरिएंट के हिसाब से इसमें बेली पैन, हैजर्ड लाइट्स और डबल हॉर्न जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

नई Pulsar 150 में इलेक्ट्रिक स्टार्टर के साथ किक स्टार्ट का सपोर्ट भी दिया गया है. इसके अलावा बजाज ने इस बाइक में अलग-अलग राइडिंग मोड्स भी दिए हैं. अब इसमें MTB राइड मोड्स भी दिया गया है. कुल मिलाकर नई Pulsar 150 में कंपनी ने इंजन के साथ-साथ सस्पेंशन, ब्रेकिंग, डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स को भी अपडेट किया है, जिससे यह पुराने मॉडल के मुकाबले ये बाइक ज्यादा बेहतर हो गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement