खामेनेई की मौत के बाद शहर-शहर मातम, सड़कों पर उतरा लोगों का हुजूम

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की इजरायली-अमेरिकी हमले में मौत के खिलाफ देश में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ईरान के अलग-अलग शहरों में लोगों सड़कों पर उतर आए हैं. वहीं इराक और भारत में भी कुछ जगहों पर खामेनेई की मौत पर मातम मनाया जा रहा है.

Advertisement
खामेनेई के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं. (Photo: AP) खामेनेई के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

इजरायली-अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए. उनकी मौत के बाद ईरान में एक हफ्ते का सार्वजनिक अवकाश और 40 दिन का शोक घोषित किया गया है. खामेनेई की मौत से उनके समर्थकों में मातम है और अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं.

ईरान की राजधानी तेहरान में लोग खामेनेई की मौत पर लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है. उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और अपने नेता की मौत का मातम कर रहे हैं.

Advertisement

ईरान के इस्फहान में सड़कों पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है. लाखों की संख्या में लोग खामेनेई की मौत और इजरायली-अमेरिकी प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं.

'शहीदों के इमाम के खून का बदला...'

इस्फहान में प्रदर्शन के दौरान स्पीच में कहा गया, 'हम आसमान देख रहे हैं. इस्लाम के योद्धाओं के होंठ और सभी शहीदों के खून का बदला लेते रहेंगे, शहीदों के इमाम के खून का बदला लेते रहेंगे. इस्फहान के प्यारे लोगों, इन मिसाइलों के साथ जो भेजी जा रही हैं, वो अमेरिका को मौत है.'

यह भी पढ़ें: 'युद्ध समाधान नहीं... तुरंत रोका जाए', ईरान पर हमलों के बीच चीन की सख्त चेतावनी

इराक-पाकिस्तान में भी प्रदर्शन

इराक की राजधानी बगदाद में भी खामेनेई के समर्थकों का प्रदर्शन देखने को मिला. लोग अमेरिकी दूतावास पर प्रोटेस्ट करते नजर आए, जहां प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए. पाकिस्तान के कराची में भी लोग खामेनेई की मौत को लेकर गुस्से में नजर आए. प्रदर्शनकारियों ने कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला कर दिया. 

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन, लखनऊ में कैंडल मार्च

खामेनेई के मारे जाने के बाद भारत में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर मातम करते नजर आए. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी तीन दिन का शोक घोषित किया गया है और कैंडल मार्च भी निकाला जाना है.

यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन... सुप्रीम लीडर की तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, लगाए नारे

 

ईरान को ट्रंप की चेतावनी

बता दें कि खामेनेई के बाद उनके बेटे मोजताब खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है. इसके साथ ही ईरान ने इजरायल और अमेरिका को धमकी दी है कि उन्हें खामेनाई को मारने की कीमत चुकानी होगी. ईरान ने दावा किया कि वो आज भीषण हमला करेंगे.

इस धमकी पर डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया है कि ईरान के लिए बेहतर होगा कि वो ऐसा कुछ ना करे, वरना अमेरिका-इजरायल ऐसा हमला करेंगे, जैसा पहले कभी नहीं हुआ होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement