लखनपुर (Lakhanpur) जम्मू और कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कठुआ (Kathua) जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण सीमा शहर है, जो पंजाब राज्य के साथ जुड़ता है. इसे जम्मू और कश्मीर का "प्रवेश द्वार" कहा जाता है, क्योंकि यह राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH-44) पर स्थित है और राज्य में प्रवेश करने वाला पहला प्रमुख बिंदु है.
लखनपुर का इतिहास डोगरा राजवंश से जुड़ा है. यह क्षेत्र पहले जसरोतिया रियासत का हिस्सा था और 14वीं शताब्दी में स्थापित हुआ था. यहां स्थित लखनपुर किला, जिसे अब एक देवी मंदिर में परिवर्तित कर दिया गया है, इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.
लखनपुर शिवालिक पहाड़ियों के तल पर स्थित है, और रावी नदी इसके दक्षिण और पूर्व में बहती है. यह कठुआ शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर है और पंजाब के गुरदासपुर जिले की सीमा के पास स्थित है.
2011 की जनगणना के अनुसार, लखनपुर की जनसंख्या लगभग 3,461 है. यहां की प्रमुख भाषाएं डोगरी, हिंदी, उर्दू और अंग्रेज़ी हैं. शहर की साक्षरता दर 92.66% है, जो राज्य की औसत साक्षरता दर से कहीं अधिक है.
लखनपुर में पहले एक प्रमुख टोल प्लाजा था, जहां से राज्य को भारी राजस्व प्राप्त होता था. हालांकि, 1 जनवरी 2020 को इस टोल को समाप्त कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को वस्तुओं की कीमतों में राहत मिली.
लखनपुर अपने प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड "लखनपुर दे भल्ले" के लिए जाना जाता है, जो स्थानीय और यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय है. इसके अलावा, यहां महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा और किला मंदिर जैसे स्थल भी दर्शनीय हैं.
लखनपुर NH-44 पर स्थित है, जो इसे पंजाब, जम्मू और श्रीनगर जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ता है. यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन कठुआ है, जो लगभग 3 किलोमीटर दूर है. निकटतम हवाई अड्डा पठानकोट में स्थित है, जो लगभग 25 किलोमीटर दूर है.
मुजफ्फरनगर , गाजियाबाद और फरीदाबाद तक ED की कार्रवाई से कारोबारी और राजनीतिक कनेक्शन वाला मामला सामने आया है. अब फर्जी बिलिंग से लेकर शेल कंपनियों के फंड ट्रांसफर की जांच में कई कड़ियां खंगाली जा रही हैं
लखनऊ की एक मिठाई की दुकान में छापेमारी के दौरान ऐसा नजारा सामने आया, जिसने रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
लखनऊ में एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या की थी. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. इसमें वैवाहिक विवाद, तलाक, एलिमनी और बहन से जुड़े मतभेद को गहराई से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज, परिवार के बयानों और डिजिटल सबूतों की मदद से पुलिस हत्या के पीछे की सच्चाई और हथियारों के सोर्स का पता लगाने में जुटी हुई है.
लखनऊ के सीएम आवास में शुक्रवार को 'ए डायलॉग विद द फ्यूचर' कार्यक्रम हुआ. इस दौरान जापान और भारत दोनों देशों के छात्रों ने बातचीत की. जापान के यामानाशी प्रांत के 13 विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम के आखिर में जापानी बच्चे सीएम योगी के साथ सेल्फी लेने के लिए लाइन में खड़े नजर आए.
उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. इस दौरान कई जिलों के एसडीएम बदले गए और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं.
क्या उत्तर प्रदेश अब सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि भारत के सबसे बड़े डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है? इस वीडियो में जानिए UP Defence Industrial Corridor की पूरी कहानी. कैसे लखनऊ, कानपुर, झांसी, अलीगढ़, आगरा और चित्रकूट में रक्षा उद्योग का विशाल नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. ब्रह्मोस मिसाइल फैक्ट्री, ड्रोन निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, मिसाइल यूनिट और ₹35,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों ने उत्तर प्रदेश को भारत के रक्षा क्षेत्र का नया केंद्र बना दिया है.
लखनऊ के गेमिंग जोन में लगी आग ने 15 लोगों की जान ले ली. इससे पहले 3 जून को दिल्ली में नियम तोड़कर चलते होटल में भी आग लगी थी, जिसमें 23 मौतें हुईं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तुरंत कहा था कि यूपी में अभियान चले. हर जगह जांच हो कि कहीं नियम तो नहीं टूट रहे. पता नहीं क्या जांच हुई, क्योंकि 19 दिन के भीतर लखनऊ में दो मंजिला इमारत में ये अग्निकांड हो गया. देखें खबरदार.
लखनऊ में परीक्षा देने आई दो छात्राओं से ऑटो ड्राइवर ने बदसलूकी और मारपीट की. पुलिस ने आरोपी हसीब को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जिसमें आरोपी घायल हो गया. आरोपी पर पहले भी बलात्कार का मामला दर्ज है.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की इजरायली-अमेरिकी हमले में मौत के खिलाफ देश में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ईरान के अलग-अलग शहरों में लोगों सड़कों पर उतर आए हैं. वहीं इराक और भारत में भी कुछ जगहों पर खामेनेई की मौत पर मातम मनाया जा रहा है.
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां सिर्फ 101 रुपए के लिए एक रिकवरी एजेंट की बेरहमी से हत्या कर दी गई. कत्ल करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके रूम पार्टनर और दो दोस्त थे.
लखनऊ में एक 13 साल के बच्चे की अचानक मौत हो गई है, वह बच्चा कई घंटे से लगातार मोबाइल पर गेम खेल रहा था. इस मौत ने परिजनों और आसपास के लोगों को हैरान कर दिया है. मोबाइल गेम खेलते-खेलते अचानक होने वाली मौत को सडन गेमर डेथ कहा जाता है. आइये जानते हैं.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में एक स्टूटेंट ने फ्री फायर मोबाइल गेम के चक्कर में खुदकुशी कर ली है. दरअसल, छात्र स्मार्टफोन में ऑनलाइन गेम खेला करता था और उसने अपने पिता के बैंक खाते से 13 लाख रुपये गंवा दिए. पिता ने ये रकम अपनी जमीन बेचकर बैंक खाते में जमा कराई थी. आज आपको कुछ ऐसे सेफ्टी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चों और बैंक खाते में रखी रकम को सुरक्षित कर सकते हैं.
यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निजी सचिव आनंद कुमार द्वारा जालौन के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को एक पत्र भेजा गया. इस पत्र में मंत्री के बेटे अभिषेक सिंह को स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रोटोकॉल दिए जाने का जिक्र था. पत्र में मंत्री पुत्र के साथ चलने वाली गाड़ियों और उनके निजी स्टाफ का नंबर भी प्रोटोकॉल टीम को उपलब्ध कराया गया था.