'जंग हो या समझौता, जीत अमेरिका की ही होगी...' ट्रंप की ईरान को दो टूक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चाहे सैन्य संघर्ष हो या कागजी समझौता, हर हाल में अमेरिका की ही जीत होगी. उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कड़ी चेतावनी दी और कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Advertisement
ट्रंप ने परमाणु कार्यक्रम पर फिर ईरान को चेताया. (File photo- ITG) ट्रंप ने परमाणु कार्यक्रम पर फिर ईरान को चेताया. (File photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:25 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और लेबनान के मुद्दों पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है. ट्रंप ने कहा है कि चाहे सैन्य तौर पर जंग हो या कागजों पर समझौता, हर हाल में जीत अमेरिका की ही होगी.

ईरान के साथ चल रहे तनाव और संभावित समझौते को लेकर जब राष्ट्रपति ट्रंप से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सबको पता चल जाएगा कि ये सौदा क्या है. 

Advertisement

हालांकि, ट्रंप ने साफ किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से मिलने की उनकी कोई इच्छा नहीं है. ट्रंप ने कहा, 'अगर बात सिर्फ कोई समझौता करने की होती, तो हम मुलाकात कर सकते थे.'

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर फिर ट्रंप की चेतावनी

ट्रंप ने इस दौरान दावा किया ईरान के पास मौजूद संवर्धित यूरेनियम को हासिल करने के लिए अमेरिका को ईरान के साथ किसी सौदे की कोई जरूरत नहीं है. ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर कहा कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती.

इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने अमेरिकी सैनिकों को नुकसान पहुंचाया या उनकी हत्या की, तो ये संघर्ष और युद्ध को दोबारा शुरू करने की एक बहुत बड़ी और ठोस वजह होगी. ट्रंप ने कहा कि इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात ये है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तुरंत खुल जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: न कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस, न मीटिंग... आखिर कहां गायब हो गए ट्रंप? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

लेबनान पर भी बोले ट्रंप

ईरान के अलावा ट्रंप ने लेबनान के हालात पर भी अपनी राय रखी. लेबनान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच ट्रंप ने उम्मीद जताई कि वहां स्थितियां बदलेंगी. ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि वहां अब चीजें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगी.'

उन्होंने आगे कहा कि लेबनान के लिए ये बेहद अच्छा होगा कि वहां कुछ शांति स्थापित हो सके. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »