ट्रंप के चीन जाने की आ गई तारीख, इन अहम मुद्दों पर होनी है बात

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि यदि ईरान यह समझने में विफल रहता है कि वह सैन्य रूप से पराजित हो चुका है, तो राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर पहले से भी ज्यादा कड़ा हमला करने के लिए तैयार हैं. 

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन दौरे पर होंगे. (Photo: AP) डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन दौरे पर होंगे. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

ईरान जंग के बीच बड़ी खबर आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे की तारीख सामने आ गई है. व्हाइट हाउस ने इसे लेकर बयान जारी किया है.

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 14 और 15 मई को चीन दौरे पर होंगे. इसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अमेरिका जाएंगे.

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के अमेरिकी दौरे पर उनकी मेजबानी करेंगी. व्हाइट हाउस ने कहा कि मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Advertisement

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लैविट ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि यदि ईरान यह समझने में विफल रहता है कि वह सैन्य रूप से पराजित हो चुका है, तो राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर पहले से भी ज्यादा कड़ा हमला करने के लिए तैयार हैं. 

व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरान युद्ध खत्म होने के बाद गैस की कीमतें कम हो जाएंगी. कहा जा रहा है कि ट्रंप के इस चीन दौरे पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. इनमें अर्थ मिनरल्स डील भी शामिल हो सकती है.

यह पूछे जाने पर कि मई के मध्य में ट्रंप के चीन जाने का क्या यह मतलब है कि ईरान जंग इस समय तक खत्म हो जाएगी? इस पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव लैविट ने कहा कि हमने अनुमान लगाया था कि यह जंग चार से छह हफ्ते तक चलेगी. आप इस तरह से हिसाब लगा सकते हैं.

Advertisement

बता दें कि ट्रंप इससे पहले मार्च के अंत में चीन जाने वाले थे लेकिन बाद में इस शेड्यूल में बदलाव कर दिया. अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू कर दिए थे. इस तरह से इस जंग को एक महीना होने जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement