'बीबी अभी जिंदा है...', मौत की अफवाहों के बीच कॉफी पीते नजर आए बेंजामिन नेतन्याहू- VIDEO

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की अफवाहों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कॉफी पीते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर चल रही अपनी मौत की अफवाहों के बीच कॉफी पीते हुए वीडियो शेयर किया. (Photo: X/@netanyahu) इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर चल रही अपनी मौत की अफवाहों के बीच कॉफी पीते हुए वीडियो शेयर किया. (Photo: X/@netanyahu)

aajtak.in

  • तेल अवीव,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:15 PM IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर उन अफवाहों के बीच सामने आया है, जिनमें उनके निधन की झूठी खबरें फैलाई जा रही थीं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'लोग कह रहे हैं कि बीबी (नेतन्याहू का निकनेम) मर गया है. क्या आप भी यही पूछ रहे हैं?' इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.'

Advertisement

ये अटकलें उस समय शुरू हुईं जब बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने X अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह ईरान युद्ध को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते दिख रहे थे. वीडियो पोस्ट होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि नेतन्याहू के दाहिने ​हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही थीं. करीब 35 सेकंड के आसपास छोटी उंगली के पास दिखाई देने वाले अतिरिक्त मांस के टुकड़े को कुछ लोगों ने छठी उंगली समझ लिया और इसे एआई से बनी तस्वीर की गड़बड़ी बताया.

ताजा वीडियो में बेंजामिन नेतन्याहू कह रहे हैं कि उन्हें कॉफी बेहद पसंद है और अपने लोगों से भी उतना ही लगाव है. उन्होंने युद्ध की इस घड़ी में इजरायली नागरिकों की हिम्मत और धैर्य की सराहना करते हुए कहा, 'हमारे देश के लोगों का यही जज्बा मुझे, सरकार को, इजरायली सुरक्षा बलों और मोसाद को ताकत देता है.' नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजराइल ईरान पर कड़े हमले कर रहा है और लेबनान में भी कार्रवाई जारी है. हालांकि उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से वह अभी सभी जानकारी साझा नहीं कर सकते.

Advertisement

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बाहर निकलते समय ताजी हवा जरूर लें, लेकिन किसी सुरक्षित शेल्टर के पास ही रहें और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करते रहें. वीडियो के अंत में नेतन्याहू ने कॉफी शॉप के अटेंडेंट से मजाक करते हुए कहा, 'कॉफी के लिए धन्यवाद, यह शानदार है… बस इसकी कैलोरी को लेकर थोड़ा शक है.' ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज (Fars News Agency) की रिपोर्ट के मुताबिक, आईआरजीसी ने कहा था कि यदि नेतन्याहू 'अब भी जीवित हैं, तो हम उनका पीछा करते रहेंगे और पूरी ताकत से उन्हें खत्म करेंगे.'

इससे पहले दिन में बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि ईरान की जवाबी कार्रवाई में उनकी हत्या कर दी गई है. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, 'ये पूरी तरह फर्जी खबरें हैं, पीएम सुरक्षित हैं.' ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने रविवार को दावा किया कि उसने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिका के तीन सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. साथ ही उसने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर कड़ी चेतावनी भी दी थी.

यह भी पढ़ें: ट्रंप-नेतन्याहू के शुरू किए युद्ध की असल कीमत चुका रहा UAE! झेल रहा सबसे ज्यादा ईरानी हमले

Advertisement

आईआरजीसी ने हमलों में इराक के एरबिल स्थित अल-हरीर एयरबेस, कुवैत के अली-अल सलेम और अरिफजान सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया था. आईआरजीसी ने कहा था कि इन ठिकानों पर शक्तिशाली ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया गया. उसने इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4' की 52वीं लहर का हिस्सा बताया और कहा कि यह हालिया संघर्ष के दौरान ईरान के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों की मौत का बदला है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement