48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे अराघची, ईरान की होर्मुज वाली शर्त पर नाखुश हैं ट्रंप, क्या बनेगी बात

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची फिर से पाकिस्तान पहुंच गए हैं. अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर जारी सस्पेंस के बीच 48 घंटे के भीतर अराघची का यह तीसरा पाकिस्तान दौरा है.

Advertisement
विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Photo: Reuters) विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर जारी है. दोनों देशों की ओर से बातचीत पर सस्पेंस है, लेकिन शर्तों का पुलिंदा एक-दूसरे को थमाने का सिलसिला जारी है. बातचीत पर कभी हां कभी ना, कभी बनते कभी बिगड़ते नजर आ रहे समीकरणों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. अमेरिका-ईरान बातचीत पर सस्पेंस के बीच अब्बास अराघची फिर से पाकिस्तान पहुंच गए हैं.

Advertisement

पिछले 48 घंटों के भीतर अराघची का यह तीसरा पाकिस्तान दौरा है. अब्बास अराघची का यह तीसरा पाकिस्तान दौरा रूस और ओमान समेत कई देशों के दौरे, उच्चस्तरीय बैठकों के बाद हो रहा है. अब्बास अराघची पाकिस्तान से रूस रवाना हो गए थे. अब वह रूस दौरे के बाद सीधे पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच गए हैं.

अब्बास अराघची का यह पाकिस्तान दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब ईरान की होर्मुज वाली शर्त को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाखुश हैं. अमेरिका ने दो टूक कह दिया है कि उसे होर्मुज वाली शर्त मंजूर नहीं है. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी ईरान से होर्मुज खोलने की अपील करते हुए कहा है कि न टोल वसूला जाना चाहिए, ना ही किसी तरह का भेदभाव ही किया जाना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं... फिर से खोल दो होर्मुज', ईरान से UN की अपील

ट्रंप की नाखुशी और यूएन महासचिव की दो टूक के बाद अराघची का यह इस्लामाबाद दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि अराघची अपने इस पाकिस्तान दौरे के दौरान अमेरिका को नया प्रस्ताव भिजवा सकते हैं. हालांकि, यह सब अभी कयास हैं और ईरान की ओर से इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: समुद्री डाकुओं की वापसी... ईरान का अमेरिका पर तीखा तंज, कहा- रॉबरी के लिए बना रहे कानून

गौरतलब है कि ईरान ने होर्मुज खोलने को लेकर अमेरिका के सामने एक प्रस्ताव रखा है. ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज से जहाजों की आवाजाही सामान्य करने को तैयार है, लेकिन शर्त यह है कि अमेरिका उस पर लगाई गई आर्थिक पाबंदियां हटा दे. अमेरिका आर्थिक नाकेबंदी खत्म कर तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाए, तो वह होर्मुज खोल देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement