'कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं... फिर से खोल दो होर्मुज', ईरान से UN की अपील

ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का आग्रह किया है, जो विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है. वहीं, ईरान ने अमेरिका को आर्थिक प्रतिबंध हटाने की शर्त पर इस मार्ग को खोलने का प्रस्ताव दिया है.

Advertisement
ईरान ने कहा कि अमेरिका को आर्थिक पाबंदियां हटानी होंगी. (File Photo: ITG) ईरान ने कहा कि अमेरिका को आर्थिक पाबंदियां हटानी होंगी. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:34 AM IST

ईरान-अमेरिका ने शांति वार्ता की कोशिश जरूर की है, लेकिन इसका कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आया. इस बीच, अब संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अमेरिका-ईरान वार्ता के ठप होने के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का आग्रह किया है. बता दें, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे अहम समुद्री मार्ग है.

यहां से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल गुजरता है. इस रास्ते पर नियंत्रण होने से तेल की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ता है. डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए ईरान को कई बार चेतावनी भी दी है, लेकिन ईरान ने अभी तक इसे पूरी तरह नहीं खोला है.

Advertisement

हालांकि, ईरान ने इससे पहले इसे खोलने की घोषणा जरूर की थी, लेकिन बाद में फिर से इस पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी. 

वहीं, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने, जहाजों को गुजरने देने, किसी तरह का टोल न लेने और बिना किसी भेदभाव के व्यापार फिर से शुरू करने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें: 'ट्रंप पर तीसरी बार हमला, इतिहास में ऐसा नहीं हुआ...', गोलीबारी के बाद कैरोलिन लीविट ने कही ये बात

ईरान ने रखा प्रस्ताव

ईरान ने अमेरिका के सामने एक अहम प्रस्ताव रखा है. ईरान ने कहा कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को जहाजों की आवाजाही के लिए खोलने को तैयार है, लेकिन इसके बदले अमेरिका को उस पर लगी आर्थिक पाबंदियां हटानी होंगी.

बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया है. ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका आर्थिक नाकेबंदी खत्म करे और तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाए, तो वह इस समुद्री मार्ग को दोबारा खोल देगा.

Advertisement

हालांकि, ईरान ने एक और शर्त भी रखी है कि परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत फिलहाल टाली जाए. पहले प्रतिबंध हटाए जाएं और रास्ता खोला जाए, उसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »