'मुंह में ऑक्सीजन पाइप डाला और बच्चा फूल गया...' हरदोई में एंबुलेंस स्टाफ की लापरवाही से मासूम की मौत!

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. एक बीमार मासूम बच्चे को लखनऊ रेफर किए जाने के दौरान सरकारी एंबुलेंस के स्टाफ द्वारा कथित तौर पर अत्यधिक मात्रा में ऑक्सीजन देने के कारण उसकी दम तोड़ने से मौत हो गई.

Advertisement
हरदोई में मासूम की मौत के पुलिस के पास पहुंचे परिजन (Photo- Screengrab) हरदोई में मासूम की मौत के पुलिस के पास पहुंचे परिजन (Photo- Screengrab)

प्रशांत पाठक

  • हरदोई ,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

Uttar Pradesh News: हरदोई के नयागांव मुबारकपुर के मजरा गोंधाई निवासी बब्बू के 8 महीने के बीमार बेटे अरविंद की सरकारी एंबुलेंस में मौत हो गई. मेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किए जाने के बाद परिजनों ने बच्चे को एंबुलेंस में लिटाया था. एंबुलेंस में तैनात स्टाफ ने लापरवाही से बच्चे के मुंह पर मास्क लगाकर ऑक्सीजन सिलेंडर से गैस की मात्रा अचानक तेज कर दी. इससे कुछ ही मिनटों में बच्चे का पेट और शरीर फूल गया और एंबुलेंस के भीतर ही दम घुटने से उसकी जान चली गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

दस्त और बुखार के बाद किया गया था रेफर

मृतक बच्चे के पिता बब्बू ने बताया कि उनके चार बच्चों में सबसे छोटा पुत्र अरविंद पिछले दो-तीन दिनों से दस्त और बुखार से पीड़ित था. बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे उसे इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था. वहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने रात करीब 1 बजे उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई थी.

पिता ने लगाया एंबुलेंस कर्मियों पर गंभीर आरोप

बच्चे के पिता बब्बू का आरोप है कि जब वे एंबुलेंस में सामान रखने गए, तभी एंबुलेंस के चालक और परिचालक ने बच्चे को तेज गति से ऑक्सीजन दे दी. पिता ने रोते हुए बताया कि ऑक्सीजन लगाने के तुरंत बाद बच्चा बुरी तरह फूल गया और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement

दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

शहर कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी के मुताबिक, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मासूम के शव का पंचनामा भरकर दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा और उसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »