ChatGPT के बाद अब इंसानों जैसे रोबोट बनाएगा OpenAI, 2027 में दिख सकता है पहला डेमो

OpenAI अब ChatGPT के बाद इंसानों जैसे रोबोट बनाने की तैयारी में है. कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन ने 2027 में रोबोट का डेमो दिखाने के संकेत दिए हैं. ये रोबोट AI की मदद से आसपास की चीजों को समझकर काम कर सकेंगे. इनके फीचर्स और लॉन्च डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Advertisement
2027 में दिख सकता है पहला डेमो 2027 में दिख सकता है पहला डेमो

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब एक और बड़ा काम करने जा रही है. कंपनी इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट बना रही है. खास बात यह है कि इन रोबोट को सिर्फ चलना-फिरना ही नहीं, बल्कि चीजों को समझकर काम करने लायक बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने रोबोट के डेमो को लेकर संकेत दिए हैं. ऐसे में सवाल है कि आखिर ओपनएआई का यह रोबोट क्या कर सकेगा और इसे देखने के लिए कितना इंतजार करना होगा?

Advertisement

2027 में दिख सकता है पहला डेमो

रिपोर्ट के मुताबिक, सैम ऑल्टमैन ने संकेत दिया है कि OpenAI 2027 में अपने ह्यूमनॉइड रोबोट का डेमो दिखा सकती है. इसका मतलब यह नहीं है कि रोबोट 2027 में ही बाजार में बिकने लगेगा. कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है.

इंसानों जैसा रोबोट बनाने की जरूरत क्यों?
अब सवाल है कि जब मशीनें पहले से काम कर रही हैं, तो इंसानों जैसे रोबोट बनाने की जरूरत क्यों पड़ रही है? हमारे घर, ऑफिस और फैक्ट्रियां इंसानों के हिसाब से बनाई गई हैं.

यह भी पढ़ें: ₹39,900 का Apple HomeView लॉन्च, अब AI संभालेगा आपका घर! जानें क्या करेगा ये गैजेट

दरवाजे खोलने से लेकर सीढ़ियां चढ़ने और सामान उठाने तक, ज्यादातर काम इंसानों की बनावट को ध्यान में रखकर किए जाते हैं. ऐसे में अगर रोबोट की बनावट भी इंसानों जैसी होगी, तो उसे इन जगहों पर काम करने में आसानी हो सकती है.

Advertisement

सिर्फ इंसानों जैसा शरीर बना देना काफी नहीं है. रोबोट को यह भी समझना होगा कि उसके आसपास क्या हो रहा है और उसे अगला कदम क्या उठाना चाहिए.

रोबोट का दिमाग होगा सबसे जरूरी

ओपनएआई की सबसे बड़ी ताकत AI टेक्नोलॉजी है. कंपनी इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल रोबोट को समझदार बनाने में कर सकती है. उदाहरण के लिए, अगर रोबोट को कोई सामान उठाने के लिए कहा जाए, तो उसे सामान पहचानना होगा, उसे उठाने का तरीका समझना होगा और फिर काम पूरा करना होगा. यानी रोबोट सिर्फ पहले से तय कमांड पर काम करने के बजाय आसपास की स्थिति को समझकर फैसले लेने में सक्षम हो, यह अहम होगा.

यह भी पढ़ें: Jio vs Starlink : भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार जियो और स्टारलिंक, कौन मारेगा बाजी और कितने का होगा रिचार्ज?

Tesla से होगा मुकाबला?

ह्यूमनॉइड रोबोट की रेस में ओपनएआई अकेली कंपनी नहीं है. एलन मस्क की Tesla भी अपने Optimus रोबोट पर काम कर रही है. इसके अलावा कई दूसरी कंपनियां भी इस टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ा रही हैं.

फिलहाल OpenAI के रोबोट की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. अब देखना होगा कि कंपनी 2027 में क्या दिखाती है और उसका रोबोट असल दुनिया में कितने काम कर पाता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »