Jio vs Starlink : भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार जियो और स्टारलिंक, कौन मारेगा बाजी और कितने का होगा रिचार्ज?

Jio vs Starlink Recharge Price: Elon Musk और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर तनातनी नजर आई. जहां मस्क को जवाब देते हुए जियो ने कहा कि वे कम्पटीशन के लिए तैयार है. आने वाले दिनों में भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस काम करना शुरू कर देगी. अब सवाल आता है कि भारत में Jio या Starlink आखिर कौन बाजी मारेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Jio vs Starlink सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस देने की तैयारी कर रहे हैं. (Photo: AI Generated) Jio vs Starlink सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस देने की तैयारी कर रहे हैं. (Photo: AI Generated)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट की सर्विस जल्द ही शुरू होगी. इस रेस में Elon Musk का स्टारलिंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज का जियो हाल ही के दिनों में काफी चर्चा में रहे हैं. भारत सरकार सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस देने के लिए तीन कंपनियों को लाइसेंस दे चुकी है और अब आने वाले दिनों में उनको सिक्योरिटी अप्रूवल और स्पेक्ट्रम की जरूरत होगी. उसके बाद ये कंपनियां अपनी सर्विस शुरू कर सकेंगी. 

Advertisement

अब सवाल आता है कि सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस क्या है और यह कितने रुपये में लॉन्च होगी. इस सवाल का जवाब जानने से पहले जान लेते हैं कि हाल ही में Elon Musk और रिलायंस कंपनी के बीच सोशल मीडिया पर तनातनी भी नजर आ चुकी है. 

मस्क ने हाल ही में भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग में होने वाली देरी को लेकर सवाल खड़े किए थे. इसके बाद भारत सरकार के मंत्रालय ने अपना बयान जारी किया और बताया कि तीन कंपनियों को लाइसेंस दिया जा चुका है और आगे का प्रोसेस पूरा करना होगा. लाइसेंस मिलने वाली कंपनी में स्टारलिंग, जियो और वनवेब के नाम शामिल हैं.

सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस क्या है ?

सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस के तहत यूजर्स को घर पर आसानी से हाई स्पीड इंटरनेट मिलता रहेगा. इसके लिए कोई फाइबर लाइन केबल या फिर जमीन पर मौजूद मोबाइल टावर की जरूरत नहीं होती है. 

Advertisement

पृथ्वी के लॉअर ओर्बिट में कुछ सैटेलाइट को स्थापित किया जाता है, जो घर तक हाई स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड कराने का काम करते हैं. 

आमतौर पर तेजी आंधी-तूफान, भूकंप या सुनामी या प्राकृतिक आपदा की वजह से जमीन पर मौजूद खंबे और टावर टूट जाते हैं. इसके बाद इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित जाती है. सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस इनसे सुरक्षित रहती है और काम करती है. 

सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कैसे घर तक पहुंचता है?

सैटेलाइट से सिग्नल को भेजा जाता है, जिसको टर्मिनल रिसीव करता है. यह टर्मिनल घर की छत आदि पर लगाया जाता है. टर्मिनल वाईफाई राउटर से कनेक्ट होता है. ऐसे में यूजर्स को पूरे घर में हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलती है. 

इन इलाकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद 

सैटेलाइट बेस्ड कम्युनिसेशन (SATCOM) का सबसे ज्यादा फायदा उन इलाकों ंको होगा, जहां अभी तक फाइबर लाइन को बिछा नहीं पाए हैं. इसमें..

  • पहाड़ी इलाके
  • गांव और रिमोट एरिया 
  • समुद्र के जहाज में 
  • सीमा पर मौजूद इलाकों में 
  • आपदा प्रभावित इलाकों में. 

भारत में जियो या स्टारलिंक कौन मारेगा बाजी? 

भारत बहुत बड़ा बाजार है, यहां बहुत सी कंपनियां अपनी सर्विस को लॉन्च करना चाहती हैं. इसी सोच के साथ स्टारलिंक यहां आ रहा है. अब सवाल आता है कि जियो और स्टारलिंक में कौन बाजी मारेगा. 

Advertisement

भारत में मुकाबला सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है. यहां टेक्नोलॉजी के साथ उसकी कीमत भी अहम फैक्टर है. साथ ही स्पीड, कवरेज और इंस्टॉलेशन चार्ज आदि भी अहम पहलू हैं

यह भी पढ़ें: Starlink भूल जाइए! Airtel-Jio की तरह टेलीकॉम कंपनी लाएंगे Elon Musk?

Jio पहले ही अपने किफायती प्लान के लिए पॉपुलर है

Jio पहले ही अपने किफायती प्लान और अपनी स्ट्रेटजी के लिए जाना जाता है. स्टारलिंक और Jio के भारत में सर्विस प्लान कितने रुपये से शुरू होंगे, अभी उसको लेकर तो कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. लेकिन अमेरिका में स्टारलिंक के पहले प्लान मौजूद हैं, उनके बारे में बता देते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio Recharge महंगा होने वाला है? 12% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें कब लगेगा झटका

5222 रुपये से शुरू है मंथली प्लान 

अमेरिका समेत कई देशों में स्टारलिंक रेसिडेंशियल और बिजनेस दोनों को सर्विस देती है. अमेरिका के शिकागो में शुरुआती कीमत 55 अमेरिकी डॉलर (5,222 हजार रुपये) है. यह चार्ज मंथली है. इस प्लान के तहत 100mbps की स्पीड मिलती है. साथ ही पोर्टल पर बताया है कि यह प्लान छोटे और मीडियम साइज के घरों के लिए है.

स्टारलिंक इंस्टॉलेशन के लिए घर पर टर्मिनल आदि का भी सेटअप है, जो सैटेलाइट से सिग्नल को रिसीव करता है. इसके बाद आगे वाईफाई राउटर तक पहुंचाता है. भारत में टर्मिनल और सेटअप फ्री होगा या उसका चार्ज लगेगा, उसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »