Airtel का ₹185 Voice-Only प्लान लॉन्च, बिना इंटरनेट डेटा के मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कैसे होगी पैसों की बचत!

माता-पिता के फोन में सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराते हैं? एयरटेल का ₹185 वाला वॉइस-ओनली प्लान आपके पैसे बचा सकता है. इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. लेकिन क्या यह प्लान आपके लिए सबसे सस्ता विकल्प है? जानिए इसके फायदे.

Advertisement
बिना डेटा के अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें प्लान के फायदे! बिना डेटा के अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें प्लान के फायदे!

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

पहले अगर आपको अपने माता-पिता के फोन में सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना होता था, तो कई बार ऐसा प्लान लेना पड़ता था जिसमें इंटरनेट डेटा भी मिलता था. भले ही फोन में इंटरनेट का इस्तेमाल न हो, लेकिन रिचार्ज के पैसे पूरे देने पड़ते थे.

खासकर उन लोगों के लिए यह परेशानी थी, जो कीपैड फोन चलाते हैं या जिनके लिए मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने और फोन उठाने तक सीमित है. अब एयरटेल ने ऐसे कस्टमर के लिए तीन नए Voice-Only रिचार्ज प्लान पेश किए हैं. 

Advertisement

कंपनी के इन प्लान की कीमत 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये है. इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सर्विस मिलती है. खास बात यह है कि इन रिचार्ज में मोबाइल डेटा शामिल नहीं है. यानी अगर आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं है, तो डेटा वाले प्लान पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Airtel के ₹185 वाले प्लान में क्या मिलेगा?

एयरटेल का 185 रुपये वाला प्लान इन तीनों में सबसे सस्ता ऑप्शन है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यूजर देशभर में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा पूरे प्लान के दौरान 300 SMS भी मिलते हैं.

इस रिचार्ज में इंटरनेट चलाने के लिए कोई मोबाइल डेटा नहीं मिलता. अगर आप घर में Wi-Fi से इंटरनेट चलाते हैं या आपको फोन पर सिर्फ बात करनी होती है, तो यह प्लान आपके काम आ सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Jio vs Starlink : भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार जियो और स्टारलिंक, कौन मारेगा बाजी और कितने का होगा रिचार्ज?

₹203 और ₹206 वाले प्लान में क्या है खास?

अगर आपको 28 दिनों से ज्यादा की वैलिडिटी चाहिए, तो एयरटेल के दूसरे ऑप्शन भी हैं. 203 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. 206 रुपये वाला प्लान पूरे कैलेंडर महीने की वैलिडिटी के साथ आता है.

तीनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. इनमें मोबाइल डेटा नहीं दिया जाता. एयरटेल के मुताबिक, इन प्लान के साथ फ्री HelloTunes की सुविधा भी मिलती है.

यह भी पढ़ें: Apple iPhone Duo का अगर टूट गया डिस्प्ले, इतने लाख आएगा खर्चा

TRAI के निर्देश के बाद आए प्लान

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को बिना डेटा वाले वॉइस और SMS प्लान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. इसका मकसद उन यूजरों को ऑप्शन देना है, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती.ऐसे में अगर आप अपने माता-पिता के फोन, कीपैड मोबाइल या दूसरे सिम में सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो इन प्लान पर विचार कर सकते हैं. रिचार्ज करने से पहले अपने नंबर पर उपलब्ध प्लान और उसकी शर्तें जरूर चेक करें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »