Apple के पहले फोल्ड iPhone Duo का प्री ऑर्डर शुरू हुआ और कुछ ही देर में आउट ऑफ स्टॉक हो गया. प्रीबुकिंग के साथ ही कंपनी ने iPhone Duo के रिपेयरिंग कॉस्ट का खुलासा कर दिया है.
Apple के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि iPhone Duo की शुरुआती रिपेयरिंग कॉस्ट 5,900 रुपये है, जिसमें कवर लेयर मैसेज को फिक्स किया जाता है.
iPhone Duo में दो डिस्प्ले हैं. इसमें एक कवर और इनर डिस्प्ले दिया गया है. इनर डिस्प्ले अगर डैमेज हो जाता है, तो उसको बदलने का खर्चा 1,49,000 रुपये है.
iPhone Duo का आउट डिस्प्ले डैमेज चार्ज
iPhone Duo का अगर आउटर डिस्प्ले डैमेज हो जाता है तो, उसकी कीमत 42,900 रुपये है. तक. यहां तक का बैक पैनल पर मौजूद ग्लाग असल टूट जाता है तो उसके बदलने में 20,900 रुपये का खर्चा आ रहा है.
यह भी पढ़ें: ₹8,999 में 5G फोन, 7000mAh बैटरी वाला भी मौजूद, Flipkart Sale में Ai+ स्मार्टफोन्स हुए सस्ते
| प्रोडक्ट का नाम | कीमत |
| कवर लेयर डैमैज | 5900 |
| बैक ग्लास डैमेज | 20,900 |
| बैटरी सर्विस | 24,900 |
| रियर कैमरा डैमेज | 26,900 |
| आउट डिस्प्ले डैमेज | 42,900 |
| आउट डिस्प्ले और बैक ग्लास डैमेज | 55,900 |
| इनर डिस्प्ले डैमेज | 1,49,900 |
| अन्य डैमेज | 2,24,900 |
iPhone Duo के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone Duo एक फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन है, जिसमें दो डिस्प्ले होते हैं. एक आउट और दूसरा इनर डिस्प्ले. आउटर डिस्प्ले 5.4 इंच का है, जबकि आउटर डिस्प्ले 7.6 इंच का है. कंपनी ने दोनों ही पैलन LTPO सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED का इस्तेमाल किया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स है.
iPhone Duo का चिपसेट
iPhone Duo में Apple A20 Pro (2nm) चिपसेट का यूज किया है, जिसके साथ Apple GPU दिया है. यह फोन iOS27 पर काम करता है. कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर बेहतरीन स्पीड और डेली टास्क को आसानी से कंप्लीट कर सकता है. साथ ही यह एक बार फुल चार्ज में पूरे दिन का बैटरी बैकअप दे सकता है.
यह भी पढ़ें: 14 साल में सबसे कमजोर तीसरी तिमाही, आखिर क्यों घट रही दुनिया भर में स्मार्टफोन की सप्लाई?
iPhone Duo का कैमरा
iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. दोनों ही कैमरा 48-48MP के हैं. 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
रोहित कुमार