IPL में क्या है लोन सिस्टम? इंजरी से जूझ रही CSK को अश्विन ने बताया सीक्रेट प्लान

आयुष म्हात्रे के चोटिल होने के बाद CSK को झटका लगा है. अश्विन ने सुझाव दिया कि टीम RCB के विहान मल्होत्रा को लोन पर ले सकती है. IPL में लोन सिस्टम मौजूद है, लेकिन अभी तक किसी टीम ने इसका इस्तेमाल नहीं किया है.

Advertisement
अश्विन ने इंजरी से जूझ रही सीएसके को दी एक कमाल की सलाह (Photo: ITG) अश्विन ने इंजरी से जूझ रही सीएसके को दी एक कमाल की सलाह (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने इंजरी से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स टीम को एक दिलचस्प सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि पांच बार की चैंपियन टीम RCB के अंडर-19 स्टार विहान मल्होत्रा को सीजन के बाकी मैचों के लिए लोन पर ले सकती है.

बता दें कि 21 अप्रैल को CSK को तब बड़ा झटका लगा, जब आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए. यह चोट उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लगी थी. अब चेन्नई को रिप्लेसमेंट की तलाश है.

Advertisement

अश्विन ने सोशल मीडिया पर कहा, “इतनी चोटों के बीच लोन विंडो 7वें मैच के बाद बंद हो जाती है. ऐसे में RCB से इस टैलेंटेड खिलाड़ी को लोन पर लेना अच्छा विकल्प हो सकता है. उसने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है, इसलिए यह संभव है.”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर विहान उपलब्ध न हों, तो भारत अंडर-19 के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू को भी लोन पर लिया जा सकता है, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और भविष्य के लिए तैयार किए जा सकते हैं.

हालांकि, एक फैन ने सवाल उठाया कि CSK और RCB जैसे बड़े प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच ऐसा कैसे हो सकता है. इस पर अश्विन ने जवाब दिया कि RCB इस समय प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत स्थिति में है, जबकि CSK उनसे सीधी टक्कर में नहीं है.

Advertisement

अश्विन ने कहा, “एक टीम मजबूत स्थिति में है और दूसरी उनसे मुकाबले में नहीं है. ऐसे में RCB के पास पैसे कमाने का मौका भी है और खिलाड़ी को खेलने का अनुभव भी मिलेगा. कुछ मैचों के बाद वह अपनी टीम में वापस लौट जाएगा.”

अब जानिए क्या है लोन सिस्टम

IPL में लोन सिस्टम 2018 में शुरू किया गया था, जिसमें टीमें दूसरे फ्रेंचाइजी से खिलाड़ी उधार ले सकती हैं. शुरुआत में सिर्फ अनकैप्ड खिलाड़ियों को अनुमति थी, लेकिन 2019 में कैप्ड खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया.

नियम के अनुसार, केवल वही खिलाड़ी लोन पर जा सकता है जिसने अधिकतम दो मैच खेले हों. एक खिलाड़ी को एक सीजन में सिर्फ एक बार लोन किया जा सकता है और वह अपनी मूल टीम के खिलाफ नहीं खेल सकता.

हालांकि अब तक किसी भी टीम ने इस लोन सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया है. आमतौर पर टीमें चोट लगने पर सीधे रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लाती हैं.

विहान मल्होत्रा को IPL 2026 ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा गया था. उन्होंने अंडर-19 स्तर पर 7 मैचों में 240 रन बनाए और 5 विकेट लेकर भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement