विराट कोहली ने रच दिया नया इतिहास... SENA कंट्रीज में बनाया 'महारिकॉर्ड', ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने ऑकलैंड वनडे में 74 रनों की पारी खेलकर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. यह कोहली के ओडीआई करियर का 80वां अर्धशतक रहा. कोहली ने इस शानदार इनिंग्स के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

Advertisement
विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में धमाका जारी, बनाए कई रिकॉर्ड्स. (Photo: AP) विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में धमाका जारी, बनाए कई रिकॉर्ड्स. (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • ऑकलैंड,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला वनडे क्रिकेट में जमकर गरज रहा है और रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जुड़ रहे हैं. 4 नवंबर (बुधवार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में किंग कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली. कोहली की इस पारी ने एक और खास उपलब्धि दिलाई.

Advertisement

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड में अपना ओडीआई औसत 49.66 से बढ़ाकर 51.53 कर लिया. इसके साथ ही कोहली SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) कंट्रीज में 50 या उससे से ज्यादा की ODI औसत रखने वाले बल्लेबाज बन गए. कोहली का साउथ अफ्रीका में ओडीआई क्रिकेट में एवरेज 76.38 है. वहीं ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 50.03 की एवरेज से ओडीआई क्रिकेट में रन बनाए हैं. जबकि इंग्लैंड में उनका ओडीआई क्रिकेट में एवरेज 51.48 रहा है. इन चारों देशों में कोहली कुल 4,557 ओडीआई रन बना चुके हैं. विदेशी परिस्थितियों में इस तरह का प्रदर्शन उनकी बल्लेबाजी की निरंतरता को दर्शाता है.

टेस्ट से संन्यास के बाद रनों की बरसात
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली का फॉर्म वनडे क्रिकेट में और निखरा है. उन्होंने 16 ओडीआई मैचों में 77.07 की औसत से 1002 रन बनाए हैं. इस दौरान चार शतक और छह अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं. वहीं, इस साल 10 ओडीआई मुकाबलों में वह 626 रन बना चुके हैं.
यह भी पढ़ें: 'दौड़ जा दिल्ली रोड...', जब मेरठ की बल्ला फैक्ट्री में मिले थे विराट कोहली, तब कहां पता था एक दिन बन जाएंगे 'किंग'

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में भी विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है. दोनों के नाम अब 1971 रन हैं. हालांकि कोहली ने यह मुकाम 37 पारियों में हासिल किया, जबकि पोंटिंग को इसके लिए 50 पारियां खेलनी पड़ी थीं. इस दौरान कोहली ने सात शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: व‍िराट कोहली ने ऑकलैंड वनडे में हिला दी रिकॉर्डबुक, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, बनाए 3 कीर्तिमान

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. इस पोजीशन पर उनके नाम 254 मैचों में 13,062 रन हैं. उनका औसत 61.61 का है, जबकि इस दौरान उन्होंने 48 शतक और 70 अर्धशतक लगाए हैं.

सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ा
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 8720 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. कोहली के नाम अब रनचेज में 8741 रन दर्ज हो चुके हैं. इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए कोहली ने 169 इनिंग्स खेलीं. इस दौरान उनका औसत 66.21 रहा है. उनके नाम 30 शतक और 46 अर्धशतक हैं. सफल रनचेज में तो उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा है. उन्होंने 108 पारियों में 89.95 की औसत से 6,477 रन बनाए हैं, जिसमें 25 शतक शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: विराट को चेज मास्टर ऐसे ही नहीं कहा जाता! पाकिस्तानी दिग्गज ने भी किया कोहली की डेडिकेशन को सलाम

Advertisement

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार, गुरनूर बरार ने तीन और अंशुल कम्बोज ने दो विकेट हासिल किए. बारिश के कारण भारत को डीएलएस नियम के तहत 32 ओवर में 143 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला. कोहली की 74 रनों की पारी के दम पर भारतीय टीम ने पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »