क्यों संजू और वैभव दोनों को एक साथ नहीं खिला सकते कप्तान? सामने आई अंदर की बात, दिग्गज ने खोला राज

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में टी20 सीरीज का आगाज करना है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में इस बार वैभव सूर्यवंशी को मौका देती है या फिर वह सिर्फ बेंच पर ही बैठे नजर आने वाले हैं.

Advertisement
वैभव को लेकर दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी. (PHOTO: BCCI/PTI) वैभव को लेकर दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी. (PHOTO: BCCI/PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह पाने के लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. कप्तान श्रेयस अय्यर के बाद अब टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी साफ कर दिया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वैभव के लिए तुरंत अंतिम ग्यारह में जगह बनाना बेहद मुश्किल होगा.   

Advertisement

जियोस्टार पर बात करते हुए चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि न्यूजीलैंड की कंडीशंस में टीम का संतुलन बहुत मायने रखता है. वहां ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर्स  की जरूरत पड़ती है, ऐसे में टॉप ऑर्डर में बहुत सारे बल्लेबाजों की जगह नहीं बनती है.   

पुजारा ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं या फिर वैभव? मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में दोनों एक साथ प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकते हैं. इसलिए वैभव को इंतजार करना होगा. हालांकि उन्हें मौके जरूर मिलेंगे. 

कप्तान श्रेयस अय्यर भी पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे ओपनर टीम के लिए वर्ल्ड कप जिताने में अहम रहे हैं.

इतना ही नहीं ये दोनों खिलाड़ी लगातार रन बना रहे हैं, जिसकी वजह से वैभव को अभी बेंच पर ही बैठना पड़ रहा है. हालांकि, अगर खिलाड़ियों की फिटनेस या परिस्थितियों के हिसाब से कोई जगह खाली होती है तो वैभव पर विचार किया जा सकता है.   

Advertisement

संजू के फॉर्म पर क्या बोले पुजारा?

संजू सैमसन के हालिया उतार-चढ़ाव वाले प्रदर्शन पर बात करते हुए पुजारा ने उनका बचाव किया. उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता उतनी मायने नहीं रखती जितनी लोग सोचते हैं.

पुजारा के मुताबिक संजू कभी आउट ऑफ फॉर्म नहीं होते. टी20 फॉर्मेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, यह सिर्फ एक अच्छी पारी की बात है और वह वापस फॉर्म में लौट आते हैं.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »