'खिलाओगे नहीं, पर वीड‍ियो उसी से शुरू करोगे', वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर BCCI पर भड़के फैन्स

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के बाद टीम इंडिया के मैनचेस्टर रवाना होने का BCCI वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी से होने पर फैन्स ने सवाल उठाए कि जब उन्हें खिलाया ही नहीं जा रहा तो प्रमोशन क्यों किया जा रहा है. कई यूजर्स ने अगले मैच में वैभव को मौका देने की मांग की, जबकि कुछ ने रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव को भी याद किया.

Advertisement
चश्मा, SWAG और मैनचेस्टर... वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए फैन्स, BCCI पर फूटा गुस्सा (Photo: X/BCCI) चश्मा, SWAG और मैनचेस्टर... वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए फैन्स, BCCI पर फूटा गुस्सा (Photo: X/BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मैनचेस्टर ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच  बार‍िश में धुल जाने के बाद टीम इंड‍िया मैनचेस्टर पहुंच चुकी है, जहां सीरीज का दूसरा मुकाबला शन‍िवार (4 जुलाई) को  खेला जाना है. इस बीच BCCI ने टीम के सफर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन इस वीडियो ने एक नई बहस छेड़ दी. वजह बने 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी.

Advertisement

वीडियो की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी से होती है. स्टाइलिश चश्मा, शानदार SWAG और टीम के साथ उनका अंदाज फैन्स को खूब पसंद आया. हालांकि इसके साथ ही सोशल मीडिया पर BCCI को लेकर सवालों की बाढ़ भी आ गई, क्योंकि पहले टी20 में वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था.

कई फैन्स ने BCCI के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अगर वीडियो की शुरुआत वैभव से हो सकती है तो दूसरे टी20 में उनकी बल्लेबाजी से भी शुरुआत होनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा- जैसे  वीडियो की स्टार्टिंग वैभव से की वैसे ही दूसरे टी20 की स्टार्टिंग भी वैभव की बैटिंग से कर दो

एक अन्य फैन ने BCCI पर तंज कसते हुए लिखा-वैभव को खिलाओगे नहीं, लेकिन शुरुआत वहीं से करोगे. कुछ यूजर्स का मानना था कि वैभव को सिर्फ लोकप्रियता के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. एक ने कमेंट किया- वैभव भाई को व्यूज और टिकट के लिए ही रखा है. 

Advertisement

दूसरे टी20 से पहले भी फैन्स लगातार वैभव को टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई कमेंट्स देखने को मिले, जिनमें लिखा गया - वैभव  सूर्यवंशी अगले मैच में डेब्यू करेंगे, वैभव कल खेलेंगे और अगले मैच में वैभव का सेलेक्शन. 

कुछ फैन्स ने भविष्य की भारतीय ओपनिंग जोड़ी की भी कल्पना की. एक यूजर ने लिखा- सोचो वैभव और अभिषेक एक ओपनिंग करें तो क्या होगा, वहीं एक और मजेदार कमेंट लिखा गया, "अभिषेक,ईशान और वैभव तीनों बैकबेंचर बनकर पीछे ही बैठे हैं. 

एक अन्य यूजर ने BCCI की रणनीति पर सवाल उठाते हुए लिखा- वैभव के नाम पर मैच बेचना और फिर यह कहना कि हमें नहीं पता कि हमारे सर्कल के बाहर के लोग क्या कह रहे हैं, चरम सीमा है, इस कमेंट को भी सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट म‍िला. 

त‍िलक की जगह रिंकू को ख‍िलाओ, सूर्या को किया याद
वैभव के अलावा कुछ फैन्स ने टीम कॉम्बिनेशन पर भी अपनी राय रखी. एक यूजर ने लिखा कि तिलक वर्मा की जगह टी20 टीम में रिंकू सिंह को मौका मिलना चाहिए.

इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुछ फैन्स ने भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी याद किया और उनकी मौजूदगी को मिस करने की बात कही.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. पहले टी20 में मौका नहीं मिलने के बावजूद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा उन्हीं की हो रही है. अब सभी की नजरें दूसरे टी20 पर टिकी हैं कि क्या टीम मैनेजमेंट युवा बल्लेबाज को आखिरकार इंटरनेशनल डेब्यू का मौका देता है या नहीं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »