'पाकिस्तानियों से जुबानी जंग नहीं, उन्हें...', कप्तान सूर्या की भारतीय प्लेयर्स से बातचीत का वीडियो VIRAL

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर अपना दबदबा कायम रखा. मैच के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों को स्लेजिंग से दूर रहने और केवल अपने खेल पर ध्यान देने की सलाह दी.

Advertisement
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Photo: BCCI) टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Photo: BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले के दौरान अपनी टीम को पाकिस्तान के बल्लेबाजों के खिलाफ स्लेजिंग न करने की हिदायत दी थी. भारत ने इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में एक बार फिर पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रखते हुए 61 रन से शानदार जीत दर्ज की.

Advertisement

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी एक वीडियो में सूर्यकुमार यादव अपने साथियों को साफ संदेश देते नजर आए. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे मैदान पर किसी भी तरह की जुबानी जंग में पड़ने के बजाय केवल अपने खेल पर ध्यान दें. कप्तान ने टीम को समझाया कि वे अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के प्रदर्शन से जवाब दें, न कि शब्दों से.

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम की जीत के बीच गरमाया माहौल! कुलदीप यादव पर बरस पड़े हार्दिक पंड्या, कप्तान सूर्या ने भी लगा दी क्लास, VIDEO

बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में सूर्यकुमार ने कहा, 'ओवरों के बीच दौड़ते रहो. किसी से कुछ मत कहो. हमें अच्छा क्रिकेट खेलना है. हम यह मैच अपने कौशल के दम पर जीतेंगे.'

गौरतलब है कि यह मुकाबला कई विवादों की पृष्ठभूमि में खेला गया. खबरें थीं कि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से पहले इस मैच से हटने की धमकी दी थी, लेकिन बाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हस्तक्षेप के बाद वह अपने रुख से पीछे हट गया. हालांकि भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ ‘नो-हैंडशेक पॉलिसी’ जारी रखी, लेकिन मैदान पर किसी भी तरह का अतिरिक्त विवाद देखने को नहीं मिला और खिलाड़ियों के बीच कोई जुबानी टकराव नहीं हुआ.

Advertisement

ईशान ने धागा खोल दिया

मैच शुरू होते ही भारत ने पाकिस्तान को संभलने का कोई मौका नहीं दिया. ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को 175 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. पाकिस्तान की पारी कभी भी लय में नहीं दिखी. भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

आखिरकार पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर सिमट गई और भारत ने 61 रनों से बड़ी जीत हासिल की. इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड अब 8-1 हो गया है. इस शानदार जीत के बाद भारत ने टूर्नामेंट के सुपर 8 चरण के लिए भी क्वालीफाई कर लिया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »