भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने महिला टीम को खास संदेश भेजकर उनका हौसला बढ़ाया है.
कप्तान शुभमन गिल, मुख्य कोच गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर और अन्य खिलाड़ियों ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को शुभकामनाएं देते हुए ट्रॉफी जीतकर देश का नाम रोशन करने की अपील की. भारतीय पुरुष टीम के कप्तान शुभमन गिल ने महिला खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा, 'कप घर लेकर आना.'
From #MenInBlue to #WomenInBlue 💙🏆
A special message as #TeamIndia gears up for the ICC Women's #T20WorldCup 2026 in England ✉️ pic.twitter.com/P0WkRI320f
वहीं मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम को निडर होकर खेलने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाना चाहिए और गलतियां करने से डरना नहीं चाहिए.
श्रेयस अय्यर समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी महिला टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पूरे देश की नजरें उन पर हैं. खिलाड़ियों ने भरोसा जताया कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करेगी.
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पुरुष टीम का यह संदेश महिला खिलाड़ियों के लिए बड़ा प्रेरणास्रोत माना जा रहा है.
दूसरी ओर कप्तान हरमनप्रीत कौर भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं. मैच से पहले उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय टीम 'फियरलेस क्रिकेट' खेलेगी.
One Team. One Heartbeat 💙
𝗢𝗻𝗲 𝗗𝗿𝗲𝗮𝗺 🇮🇳🏆
The #WomenInBlue are World Cup Ready! 🔥#TeamIndia | #T20WorldCup pic.twitter.com/Kb20rzDb8V
हरमनप्रीत ने कहा कि उनकी टीम किसी भी विरोधी के खिलाफ बिना किसी दबाव के मैदान पर उतरती है और पाकिस्तान के खिलाफ भी वही रवैया देखने को मिलेगा. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास रहा है.
महिला क्रिकेट में भी दोनों टीमों की भिड़ंत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. आंकड़ों पर नजर डालें तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है और टीम इस रिकॉर्ड को आगे बढ़ाना चाहेगी.
विश्व कप जैसे बड़े मंच पर पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना भारतीय टीम का लक्ष्य होगा. ऐसे में पुरुष क्रिकेट टीम से मिला यह समर्थन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगा.
The World Cup dream beckons 🏆
It all 𝗕𝗘𝗚𝗜𝗡𝗦 𝗧𝗢𝗗𝗔𝗬! 🇮🇳#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue pic.twitter.com/HKzJWiGcBi
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या हरमनप्रीत कौर की टीम पाकिस्तान को हराकर अपने विश्व कप सफर की विजयी शुरुआत कर पाएगी और आगे चलकर ट्रॉफी जीतने के सपने को साकार कर पाएगी.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क