IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में नहीं चला रोह‍ित-कोहली का जादू, इंग्लैंड की पेस बैटरी ने फंसाया, राहुल ने भी किया निराश

करीब छह महीने बाद वनडे टीम में एक साथ लौटे रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल सके. रोहित 11 रन बनाकर सैम करन का शिकार बने, जबकि विराट कोहली छह गेंदों में पांच रन बनाकर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. वहीं केएल राहुल भी पहले वनडे में कुछ खास नहीं कर पाए.

Advertisement
रोहित 11, विराट 5... स्टार जोड़ी की वापसी रही फीकी (Photo: Getty) रोहित 11, विराट 5... स्टार जोड़ी की वापसी रही फीकी (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बर्म‍िंघम ,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:19 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही. करीब छह महीने बाद वनडे में एक साथ मैदान पर उतरी यह अनुभवी जोड़ी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही. रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली महज पांच रन ही जोड़ सके.

Advertisement

259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े, लेकिन आठवें ओवर में सैम करन ने इस साझेदारी को तोड़ दिया.

रोहित ने करन की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही. गेंद सीधा मिड-ऑफ पर खड़े हैरी ब्रूक के हाथों में चली गई और भारत को 43 रन पर पहला झटका लगा.

आर्चर के सामने नहीं टिके विराट
रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. जोफ्रा आर्चर ने पहले उन्हें बाउंसर पर चौका खाने के बाद अगली गेंद फुल-लेंथ रखी. कोहली फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश में पूरी तरह चूक गए और गेंद सीधे पैड पर लगी.

Advertisement

इंग्लैंड की जोरदार अपील पर अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया. कोहली ने शुभमन गिल से डीआरएस लेने पर चर्चा जरूर की, लेकिन आखिरकार रिव्यू नहीं लिया और छह गेंदों में पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

वहीं इस मुकाबले में अनुभवी केएल राहुल से उम्मीद थी कि वो संभलकर खेलेंगे, लेकिन वो भी जोश टंग की गेंद पर 1 रन पर बोल्ड हो गए. केएल राहुल ने महज 3 गेंदें खेलीं और चलते बने. कुल म‍िलाकर भारतीय टीम के जिन तीन अनुभवी ख‍िलाड़‍ियों रोहित, कोहली, राहुल से उम्मीद थी, उन्होंने एजबेस्टन वनडे में न‍िराश किया. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »