विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा होंगे ODI सीरीज से बाहर? हार्दिक पंड्या पर भी सस्पेंस

अगर विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहते हैं, तो यह भारतीय टीम के लिए डबल सेटबैक होगा. ऐसे में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी आ जाएगी और उन्हें खुद को साबित करने का एक बड़ा मंच भी मिलेगा.

Advertisement
हार्दिक-रोहित की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार (Photo: BCCI) हार्दिक-रोहित की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट फैन्स की नजरें 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज पर टिक गई थीं. लेकिन वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को एक नहीं, बल्कि दो-दो बड़े झटके लगते दिखाई दे रहे हैं. पहले विराट कोहली के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने की खबर आई और अब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस ने भी भारतीय टीम की चिंता बढ़ा दी है.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. ऐसे में वनडे सीरीज में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है. यदि ऐसा होता है तो भारत को अपनी दो सबसे बड़े मैच विनर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना मैदान पर उतरना पड़ सकता है.

रोहित को अब तक फिटनेस क्लियरेंस नहीं
रोहित शर्मा का सेलेक्शन फिटनेस मंजूरी के अधीन किया गया था. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा के समय साफ कहा था कि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही टीम से जुड़ने की अनुमति दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: उपकप्तानी जाने से ऋषभ पंत नाराज? भारतीय कोच ने खोला राज, बैटिंग को लेकर भी दी अहम सलाह

Advertisement

हालांकि अब तक रोहित शर्मा को यह मंजूरी नहीं मिली है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार रोहित अभी तक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में उनकी उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. खिलाड़ियों को 9 जून तक चंडीगढ़ में रिपोर्ट करना है, जबकि सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा.

भारतीय फैन्स के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि विराट कोहली पहले ही इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को खिताब जिताने के दौरान कोहली हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे. अब रोहित की अनुपस्थिति की स्थिति में भारत के दोनों सबसे अनुभवी बल्लेबाज एक साथ टीम से बाहर हो जाएंगे. ये दोनों खिलाड़ी 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: वैभव IN, सूर्या OUT... टीम इंडिया की T20 टीम का इस द‍िन होगा ऐलान, रजत या श्रेयस में कौन होगा कप्तान?

रोहित शर्मा अब भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. वो 2024 में टी20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में बोर्ड और टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उनकी फिटनेस को लेकर कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता. मुंबई इंडियंस के आईपीएल अभियान के दौरान लगी चोट के बाद रोहित ने वापसी जरूर की थी, लेकिन उन्हें केवल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया गया. इससे साफ संकेत मिला था कि वह पूरी तरह फिट नहीं थे.

Advertisement

यदि रोहित शर्मा सीरीज से बाहर होते हैं, तो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है. जायसवाल लंबे समय से भारतीय टीम के भविष्य के ओपनर माने जा रहे हैं. वह साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »