अभ‍िषेक शर्मा, संजू सैमसन के बाद पंत... युवराज स‍िंह के साथ ऋषभ की स्पेशल ट्रेन‍िंग, IPL से पहले जमकर बहाया पसीना, VIDEO

आईपीएल 2026 से पहले ऋषभ पंत ने मुंबई में युवराज सिंह के साथ खास ट्रेनिंग की. ब्रेबोर्न स्टेडियम में चार दिन तक दिन-रात बैटिंग सेशन हुए, जहां पंत ने कई नए व्हाइट-बॉल शॉट्स आजमाए. पिछले सीजन की निराशा के बाद पंत इस बार दमदार वापसी की तैयारी में हैं. इसके बाद वह लखनऊ सुपर जायंट्स के चेन्नई कैम्प से जुड़ गए.

Advertisement
IPL 2026 से पहले पंत का मास्टरप्लान, युवराज सिंह के साथ मुंबई में गुप्त ट्रेनिंग (Photo: ITG) IPL 2026 से पहले पंत का मास्टरप्लान, युवराज सिंह के साथ मुंबई में गुप्त ट्रेनिंग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • मुंबई ,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

आईपीएल 2026 से पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी तैयारी को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने पिछले सप्ताह मुंबई में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज के साथ खास ट्रेनिंग सेशन किया.

सूत्रों के मुताबिक पंत और युवराज ने करीब चार दिन तक मुंबई के ऐतिहासिक ब्रेबार्न स्टेड‍ियममें बैटिंग प्रैक्टिस की. इस दौरान दिन और रात दोनों समय सेशन हुए, जिनमें पंत ने खास तौर पर व्हाइट-बॉल क्रिकेट के कई नए और आक्रामक शॉट्स पर काम किया.

Advertisement

पंत और युवराज के बीच व्यक्तिगत तौर पर भी अच्छा रिश्ता माना जाता है. 'क्रिकबज' के मुताब‍िक दोनों ने पहले ही कुछ दिनों तक साथ क्रिकेट‍िंग स्‍क‍िल्स पर काम करने की प्लान‍िंग की थी, जो पिछले हफ्ते पूरी हो सकी. युवराज पिछले कुछ सालों में कई युवा बल्लेबाजों के मेंटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

कई खिलाड़ियों को दे चुके हैं दिशा
युवराज सिंह पहले भी कई युवा भारतीय बल्लेबाजों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने अभ‍िषेक शर्मा, शुभमन गिल और प्रभस‍िमरन स‍िंह जैसे खिलाड़ियों को मेंटरशिप दी है. इनमें से अभिषेक शर्मा खास तौर पर टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाने लगे हैं, और उनके डेवलपमेंट में युवराज की अहम भूमिका मानी जाती है. वहीं संजू सैमसन के साथ भी युवराज सिंह ने वनडे वर्ल्ड कप से पहले काम किया था. 

Advertisement

युवराज के साथ ट्रेनिंग पंत के लिए खास मायने रख सकती है. उन्होंने अगस्त 2024 के बाद से भारत के लिए किसी भी व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में मैच नहीं खेला है. ऐसे में यह ट्रेनिंग उनके सीमित ओवरों के करियर को नई दिशा दे सकती है.

चेन्नई में LSG कैम्प से जुड़े
मुंबई में ट्रेनिंग खत्म करने के बाद पंत चेन्नई रवाना हो गए, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स का प्री-सीजन कैम्प चल रहा है. यह कैम्प शहर के कोच‍िंग ब‍ियॉन्ड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है.

इस कैम्प की देखरेख बॉलिंग कोच भरत अरुण और बल्लेबाजी कोच लांस क्लूसनर कर रहे हैं. इसमें आयुष बडोनी, मोहस‍िन खान, मयंक यादव जैसे खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं.

15 मार्च के बाद यह कैम्प लखनऊ शिफ्ट किया जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को द‍िल्ली कैप‍िटल्स के खिलाफ लखनऊ में खेलेगी.

जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का  कैम्प
उधर राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने पहले प्री-सीजन ट्रेनिंग कैम्प की घोषणा कर दी है. टीम 17 मार्च से जयपुर में कैम्प शुरू करेगी.टीम के खिलाड़ी सवाई मानस‍िंह स्टेड‍ियम में फिटनेस, ट्रेनिंग और नेट्स सेशन में हिस्सा लेंगे. यह कैम्प टीम के हेड कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा की निगरानी में होगा, जहां टीम बॉन्डिंग, रणनीति और फिटनेस पर खास जोर रहेगा.

Advertisement

इससे पहले कुछ खिलाड़ियों ने नागपुर स्थित फ्रेंचाइजी के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में छोटा फिटनेस कैम्प भी अटेंड किया था. इसमें रव‍ि ब‍िश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा शामिल थे. राजस्थान रॉयल्स इस सीजन का अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement