रहाणे के बाद KKR की कमान किसके हाथ? रिंकू सिंह सबसे मजबूत दावेदार

अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR नए कप्तान की तलाश में है. मौजूदा स्क्वाड में रिंकू सिंह सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं. UPT20 और उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी का उनका रिकॉर्ड उन्हें IPL 2027 से पहले इस रेस में सबसे आगे खड़ा करता है.

Advertisement
रहाणे के रिटायरमेंट के बाद KKR की कमान संबाल सकते हैं रिंकू सिंह? (Photo: PTI) रहाणे के रिटायरमेंट के बाद KKR की कमान संबाल सकते हैं रिंकू सिंह? (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. रहाणे के क्रिकेट छोड़ने के फैसले के बाद फ्रेंचाइजी अब बिना कप्तान के रह गई है और IPL 2027 से पहले नए लीडर की तलाश उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी.

KKR ने 2024 में खिताब जीतने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर से अलग होने के बाद 2025 में रहाणे को कप्तानी सौंपी थी. हालांकि टीम पिछले दो सीजन में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और अब रहाणे के रिटायरमेंट ने फ्रेंचाइजी को एक बार फिर कप्तान चुनने की चुनौती दे दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'तुम्हारी मेहनत ने तुम्हें सबसे अलग बनाया...', अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर रोहित शर्मा हुए भावुक

मौजूदा स्क्वाड में रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन किसी के पास लंबे समय तक IPL टीम की कप्तानी का खास अनुभव नहीं है. रहाणे ने IPL 2026 में KKR की कप्तानी करते हुए 14 मैचों में 335 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें: CWG में महासंग्राम! नीरज चोपड़ा को गोल्ड चाहिए तो अरशद, पीटर्स और पथिरागे को हराना ही होगा

अब उनके जाने के बाद टीम को सिर्फ एक बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक शांत और अनुभवी लीडर की भी कमी खलेगी. मौजूदा स्क्वाड में रिंकू सिंह कप्तानी के सबसे मजबूत आंतरिक दावेदार माने जा रहे हैं, भले ही उनके पास शीर्ष स्तर पर कप्तानी का अनुभव सीमित हो.

Advertisement

रिंकू ने 2024 में मेरठ मावेरिक्स को UPT20 लीग का खिताब दिलाया था. इसके बाद 2025 सीजन में भी टीम को फाइनल तक पहुंचाया, जहां मेरठ मावेरिक्स उपविजेता रही.

यह भी पढ़ें: CWG 2026: कंडक्टर की नौकरी गई, घर भी बिक गया... फिर शर्मिला ने जीत लिया कॉमनवेल्थ गोल्ड

दो सीजन में रिंकू की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स ने 18 में से 13 मुकाबले जीते. इसके अलावा, 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी से पहले भुवनेश्वर कुमार की जगह रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश की लिस्ट-ए टीम का कप्तान भी बनाया गया था. ऐसे में अगर KKR मौजूदा स्क्वॉड में से ही नया कप्तान चुनने का फैसला करती है, तो रिंकू सिंह सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »