बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद फिर इंग्लैंड की कमान संभालेंगे जो रूट, 4 साल बाद बनेंगे कप्तान

बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टेस्ट कप्तानी एक बार फिर जो रूट के हाथों में लौटने जा रही है. ECB पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से रूट को कप्तान बनाने की तैयारी में है, जबकि उनके 2027 एशेज तक टीम की कमान संभालने की संभावना जताई जा रही है.

Advertisement
2022 के बाद दोबारा इंग्लैंड की कप्तानी संभालेंगे जो रूट (Photo: Reuters) 2022 के बाद दोबारा इंग्लैंड की कप्तानी संभालेंगे जो रूट (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट एक बार फिर टेस्ट टीम के कप्तान बनने जा रहे हैं. बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अनुभवी रूट पर दोबारा भरोसा जताने का फैसला किया है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूट 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम की अगुवाई करेंगे और उनके 2027 एशेज तक कप्तान बने रहने की भी संभावना है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वैभव की नानी के घर से आए हैं...', फैन की बात सुन मुस्कुराए बेबी बॉस, VIDEO

बेन स्टोक्स ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. स्टोक्स ने मुख्य कोच ब्रेंडन मैक्कुलम  के साथ मिलकर 'बैजबॉल' (Bazball) शैली के जरिए इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट की तस्वीर बदल दी थी. 

यह भी पढ़ें: भारतीय जूडो टीम को बड़ा झटका... तुलिका मान सस्पेंड, NADA का बड़ा एक्शन

उनके कप्तानी में टीम ने न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की. जो रूट इससे पहले 2017 से 2022 तक इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी कर चुके हैं.

उन्होंने 64 टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली, जिनमें इंग्लैंड ने 27 मुकाबले जीते. हालांकि उनके कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में मिली हार के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारतीय शतरंज के लिए ऐतिहासिक दिन, विश्वनाथन आनंद बने FIDE के अंतरिम अध्यक्ष

35 वर्षीय रूट पिछले चार सालों से इंग्लैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं. उन्होंने एलिस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़कर इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का दर्जा हासिल किया है और टेस्ट इतिहास के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं. उनकी शानदार फॉर्म और अनुभव को देखते हुए ECB ने उन्हें एक बार फिर टीम की कमान सौंपने का फैसला किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »