राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की रजत पदक विजेता जूडोका तूलिका मान को पिछले 12 महीनों में तीन बार ‘वेयरअबाउट्स फेलियर’ (whereabouts failures) के कारण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है.
इसके चलते उन्हें ग्लासगो में चल रहे मौजूदा संस्करण से बाहर कर दिया गया है. तुलिका मान ने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में +78 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था और इस बार भी उनसे पदक की मजबूत उम्मीद थी.
यह भी पढ़ें: भारतीय शतरंज के लिए ऐतिहासिक दिन, विश्वनाथन आनंद बने FIDE के अंतरिम अध्यक्ष
एक जूडो कोच ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'उन्होंने 12 महीने के भीतर तीन बार वेयरअबाउट्स फेलियर किया है और NADA ने उन्हें नोटिस भेजा है. इसलिए उन्हें टीम से हटा दिया जाएगा.'
गुरुवार को एक अन्य भारतीय जूडोका अरुण कुमार (-73 किग्रा वर्ग) को भी आउट-ऑफ-कंपटीशन डोप टेस्ट में फेल होने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: 'वैभव की नानी के घर से आए हैं...', फैन की बात सुन मुस्कुराए बेबी बॉस, VIDEO
भारतीय जूडो टीम अभी तक गेम्स के लिए रवाना नहीं हुई है, क्योंकि उनका मुकाबला कार्यक्रम 31 जुलाई से शुरू होना है. जूडो खिलाड़ियों के 27 जुलाई को ग्लासगो रवाना होने का कार्यक्रम है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क