'वैभव की नानी के घर से आए हैं...', फैन की बात सुन मुस्कुराए बेबी बॉस, VIDEO

24 July 2026

By: AajTak Sports

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त 3 टी20 मैच के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है. टीम इंडिया के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी भी इस टीम में शामिल हैं.

Photo: BCCI

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई को हरारे में सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला गया.

Photo: BCCI

इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली.

Photo: BCCI

पहले मैच में 15 साल के वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा.

Photo: BCCI

इस मैच में बेबी बॉस ने 19 गेंदों में 50 रन ठोके. वैभव ने इस पारी में 4 छक्के और 4 चौके लगाए.

Photo: BCCI

मैच खत्म होने के बाद वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Photo: BCCI

इस वायरल वीडियो में वैभव भारतीय फैन्स को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं.

Photo: X/@abanish_Bihar

दरअसल वीडियो में फैन्स वैभव को बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि वो समस्तीपुर से आए हैं तो उनको पहले ऑटोग्राफ मिलना चाहिए.

Photo: X/@abanish_Bihar

वीडियो देखें 

Video: X/@abanish_Bihar

फैन्स ने आगे ये भी कहा कि वो वैभव के नानी के घर से आए हैं उनको 'गुडलक' देने के लिए.

Photo: BCCI

यही मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और वैभव के फैन्स सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

Photo: BCCI

Read Next