12 मैच शेष, 2 टीमें बाहर, 8 के लिए अब भी मौका... IPL प्लेऑफ के लिए उलझ गए समीकरण

IPL 2026 के लीग स्टेज में अब सिर्फ 12 मुकाबले बाकी हैं, लेकिन प्लेऑफ की तस्वीर काफी हद तक साफ होने लगी है. GT और RCB लगभग क्वालिफाई कर चुके हैं, जबकि SRH भी मजबूत स्थिति में है. PBKS को MI से हार का बड़ा नुकसान हुआ है. KKR और DC की उम्मीदें बेहद कम रह गई हैं.

Advertisement
आईपीएल 2026 में पंजाब को गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 6 विकेट से मात दी (Photo: PTI ) आईपीएल 2026 में पंजाब को गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 6 विकेट से मात दी (Photo: PTI )

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • धर्मशाला ,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. अभी 12 मुकाबले बाकी हैं, लेकिन प्लेऑफ की रेस में कई टीमों की स्थिति लगभग साफ हो गई है.  दिलचस्प बात ये है कि मौजूदा समीकरणों के मुताबिक अब भी कई रिजल्ट निकल सकते हैं, यानी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है. 

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं.  दूसरी तरफ गुजरात टाइटन्स (GT)  और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है. आंकड़ों के अनुसार GT के टॉप-4 में पहुंचने की संभावना 99.9% है, जबकि टॉप-2 में रहने की उम्मीद 79.1% बताई गई है. TOI की खबर में हर टीम को लेकर व‍िश्लेषण किया गया है. वैसे टेक्न‍िकली मुंबई इंड‍ियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बाहर हो चुकी है. 

Advertisement
  • RCB की बात करें तो टीम के टॉप-4 में पहुंचने की संभावना 99.3% है.  हालांकि टॉप-2 में जगह बनाने की उम्मीद 81.9% तक पहुंच चुकी है, जो उन्हें सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल करती है. 
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) भी बेहद मजबूत स्थिति में है.  SRH के टॉप-4 में खत्म करने की संभावना 79.7% है, जबकि टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीद 36% बताई गई है.  मौजूदा हालात में टीम को प्लेऑफ से बाहर होने के लिए बेहद खराब प्रदर्शन करना होगा. 
  • पंजाब किंग्स (PBKS) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मिली हार ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. PBKS की टॉप-4 में पहुंचने की संभावना अब घटकर 43.8% रह गई है. वहीं टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीद सिर्फ 8.3% बची है.  यह हार पंजाब के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है. 
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की स्थिति अभी भी दिलचस्प बनी हुई है. CSK के पास टॉप-4 में पहुंचने की 56.3% संभावना है, लेकिन टॉप-2 में जगह बनाने का मौका सिर्फ 22.2% है. 
  • राजस्थान रॉयल्स (RR) भी लगभग इसी स्थिति में हैं. RR की टॉप-4 में पहुंचने की संभावना 57% बताई गई है, जबकि टॉप-2 में खत्म करने का मौका केवल 17.9% है. 
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हालात बेहद खराब हो चुके हैं.  KKR के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना अब सिर्फ 3.7% रह गई है और टीम अब टॉप-2 की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है. 
  • दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें भी लगभग खत्म मानी जा रही हैं.  DC के पास प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना सिर्फ 4.2% है.  टीम अधिकतम चौथे स्थान तक पहुंच सकती है और वह भी कई अन्य टीमों के साथ अंक बराबरी की स्थिति में.

इन संभावनाओं की गणना बाकी बचे 12 मैचों के नतीजों के आधार पर की गई है.  हर टीम के लिए यह देखा गया कि कितने संयोजनों में वह अकेले या संयुक्त रूप से टॉप-4 और टॉप-2 में खत्म करती है. यही वजह है कि अब हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement