US, Israel attack Iran: 'हमें घर पहुंचाओ', अमेर‍िका-ईरान की जंग में टीम के साथ फंसा ये IPL स्टार, प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान शाहीन्स बनाम इंग्लैंड लायंस का 1 मार्च का मैच रद्द कर दिया गया. अबू धाबी में सुरक्षा अलर्ट और धमाकों की खबरों के बीच IPL के स्टार क्रिकेटर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से टीम को सुरक्षित घर वापस लाने की अपील की. जान‍िए पूरा मामला...

Advertisement
जॉनी बेयरस्टो ने UK के प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है (PTI) जॉनी बेयरस्टो ने UK के प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है (PTI)

aajtak.in

  • अबू धाबी (UAE),
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

IPL खेल चुका एक स्टार क्रिकेटर अपनी टीम के साथ अमेरिका-इजराइल vs ईरान युद्ध में फंस गया. उन्होंने इसे लेकर अपने देश के प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई है.इंग्लैंड का यह स्टार क्रिकेटर IPL में भी खेल चुका है. 

मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब क्रिकेट पर भी साफ दिखाई देने लगा है. पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच 1 मार्च को खेला जाने वाला दूसरा 50 ओवर का मुकाबला रद्द कर दिया गया है.

Advertisement

यह फैसला इलाके में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए लिया गया. इसके बाद IPL खेल चुके जॉनी बेयरस्टो ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से गुहार लगाई है. जॉनी बेयरस्टो अभी अबू धाबी (UAE) में इंग्लैंड लायंस के साथ हैं और टीम के लिए कोचिंग/ मेंटरिंग की भूमिका में दिख रहे हैं. 

जॉनी मौजूदा हालात के बीच टीम की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारम से सोशल मीडिया पर अपील करते हुए लिखा- क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?

इंग्लैंड की यह टीम इस समय अबू धाबी में ठहरी हुई है, जहां हाल के दिनों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं. स्थानीय स्तर पर लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट जारी किए गए, जिनमें संभावित मिसाइल खतरे को देखते हुए सुरक्षित इमारतों में शरण लेने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई.
यह भी पढ़ें: दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं पीवी सिंधु, कतर में भारत की बास्केटबॉल टीम... अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग से उथल-पुथल

Advertisement

इस घटनाक्रम ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच चिंता बढ़ा दी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि टीम और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वह सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार के लगातार संपर्क में है तथा सभी आधिकारिक सलाह का पालन किया जा रहा है.इसी कारण पाकिस्तान के खिलाफ निर्धारित मैच को रद्द करने का निर्णय लिया गया. बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि आगे का कार्यक्रम हालात की समीक्षा के बाद ही तय किया जाएगा.

कौन हैं जॉनी बेयरस्टो, ज‍िन्होंने लगाई UK के पीएम से गुहार 
36 साल के जॉनी आईपीएल में स्टार रह चुके हैं. उन्होंने 52 मैचों में 1674 रन     34.87 के एवरेज से बनाए थे. SRH ने उन्हें 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर दिया, जहाँ उन्हें पंजाब किंग्स ने ले लिया. पैर की इंजरी की वजह से वह आईपीएल 2023 नहीं खेले थे.

जॉनी बेयरस्टो ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन 2024 के बाद से वह इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे हैं और टीम में वापसी की राह काफी कठिन लग रही है. इंग्लैंड के लिए उन्होंने 100 टेस्ट खेलकर  6042 रन, 107 वनडे में 3868 रन, 80 टी20 इंटरनेशनल में  1671 रन बनाए हैं.     

Advertisement

पीवी स‍िंधु भी फंसी 
वहीं कई भारतीय ख‍िलाड़ी भी अमेर‍िका- इजरायल के ईरान हमले की वजह से अलग अलग फंस हुए हैं. पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं. उनको ऑल इंग्लैंड ओपन के लिए बर्मिंघम जाना था. वहीं उनरकी दुबई से बर्मिंघम के लिए कनेक्ट‍िंग फ्लाइट थी, मगर इस जंग के बाद अगली सूचना तक सभी फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया गया है. अबू धाबी में अल धाफरा एयर बेस का इस्तेमाल UAE एयरफोर्स और US एयरफोर्स करती हैं. वहीं दुबई का जेबेल अली पोर्ट मिडिल ईस्ट में US नेवी का सबसे बड़ा पोर्ट ऑफ कॉल है, जहां अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और दूसरे नेवी के जहाज आते-जाते रहते हैं. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement