भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 171 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक लगा दिया. जुरेल 115 रन बनाकर पहली पारी में नाबाद रहे.
ध्रुव जुरेल श्रीलंका में भारत के लिए नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा हार्दिक पंड्या ने किया था, जिन्होंने 2017 में पल्लेकेले टेस्ट में 108 रन बनाए थे.
ये ध्रुव जुरेल के करियर का दूसरा टेस्ट शतक है. दूसरे दिन जुरेल ने अपनी पारी को 7 रन से आगे बढ़ाया और ऋषभ पंत के साथ टीम के लिए अहम 112 रनों की साझेदारी की.
यह भी पढ़ें: India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score: ध्रुव जुरेल शतक के करीब, मानव सुथार 18 रन बनाकर आउट
ऋषभ पंत 89 गेंदों में 63 रर बनाकर आउट हो गेए. पंत के आउट होने के बाद जुरेल ने मानव सुथार के साथ 39 रन जोड़े. इसी मेच में पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने भी शतक जड़ा था. पडिक्कल ने 117 रनों की शानदार पारी खेली थी.
जुरेल ने अपनी पारी के दौरान शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने खराब गेंदों पर खुलकर रन बनाए और अच्छी गेंदों का सम्मान भी किया. उनकी इस पारी से भारतीय टीम को भी काफी मजबूती मिली है.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: ऋषभ पंत ने लगाया ऐसा सिक्स... चकनाचूर हो गया सोलर पैनल, VIDEO
शतक पूरा करने के बाद जुरेल के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई. टीम के साथी खिलाड़ियों ने भी तालियां बजाकर उनकी इस शानदार पारी का स्वागत किया.
इससे पहले ध्रुव जुरेल ने 3 अक्टूबर, 2025 को अहमदाबाद में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना पहले टेस्ट शतक लगाया था. जुरेल ने उस पारी में 210 गेंदों में 125 रन बनाए थे.
भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका की प्लेइंग XI: कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क