India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, डेब्यूटेंट सारांश जैन आउट

IND vs SL 2nd Test, Day 2 Live Score: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका की टीम्स आमने-सामने हैं. भारतीय टीम अपनी पहली पारी में बैटिंग कर रही है. दूसरे दिन का खेल इस मुकाबले की दिशा तय करेगा.

Advertisement
कोलंबो टेस्ट का आज दूसरा दिन. (Photo: PTI) कोलंबो टेस्ट का आज दूसरा दिन. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कोलंबो,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जा रहा है. आज (24 अगस्त) इस मुकाबले का दूसरा दिन है. भारतीय टीम अपनी पहली पारी में बैटिंग कर रही है. भारत के 6 विकेट गिरे हैं. ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं.

भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हैं. गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित सीरीज के पहले मुकाबले में शुभमन ब्रिगेड ने मेजबान श्रीलंका को 165 रनों से परास्त किया था. अब भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टेस्ट सीरीज का शानदार अंत करना चाहेगी. कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement

ऐसी रही है भारत की बैटिंग
कोलंबो टेस्ट का पहले दिन भारतीय टीम के नाम रहा. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 117 रनों की पारी खेली. पडिक्कल ने 193 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाए. पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया. उधर कप्तान शुभमन गिल ने 6 चौके की मदद से 108 गेंदों पर 50 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल (45 रन) और रवींद्र जडेजा (43 रन) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं. पहले दिन भारतीय टीम की टेंशन उस समय बढ़ गई, जब ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड:

बल्लेबाज विकेट रन
केएल राहुल कॉट निरोशन डिकवेला बोल्ड लाहिरू कुमारा 18
यशस्वी जायसवाल बोल्ड असिथा फर्नांडो 45
देवदत्त पडिक्कल बोल्ड केशरा नुवांथा 117
शुभमन गिल कॉट निरोशन डिकवेला बोल्ड असिथा फर्नांडो 50
ऋषभ पंत नाबाद  
रवींद्र जडेजा बोल्ड असिथा फर्नांडो 43
ध्रुव जुरेल नाबाद  
सारांश जैन कॉट कामिल मिशारा बोल्ड असिथा फर्नांडो 06

विकेट पतन: 37-1 (केएल राहुल, 10.4 ओवर), 66-2 (यशस्वी जायसवाल, 16.6 ओवर), 186-3 (शुभमन गिल, 51.5 ओवर), 281-4 (देवदत्त पडिक्कल, 76.2 ओवर), 296-5 (रवींद्र जडेजा, 84.1 ओवर), 307-6 (सारांश जैन, 86.5 ओवर)

Advertisement

इस टेस्ट मैच के जरिए 33 वर्षीय ऑफ-स्पिनर सारांश जैन ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया. कुलदीप यादव के वायरल बीमारी से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण सारांश को प्लेइंग-11 में जगह मिली. सारांश को रवींद्र जडेजा ने डेब्यू कैप प्रदान किया. वहीं श्रीलंकाई टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज कामिल मिशारा ने टेस्ट डेब्यू किया.

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच 47 टेस्ट खेले गए, जिनमें भारत ने 23 और श्रीलंका ने सात मैच जीते, जबकि 17 मुकाबले ड्रॉ रहे. श्रीलंका ने भारत को आखिरी बार अगस्त 2015 में गॉल टेस्ट में पराजित किया था.

भारत बनाम श्रीलंका (हेड टू हेड)
कुल टेस्ट मैच: 47
भारत ने जीते: 23
श्रीलंका ने जीते: 7
ड्रॉ: 17

मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

मुकाबले में श्रीलंका की प्लेइंग XI: कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »